वायरल न्यूज़

Shocking Stunt: 100 की स्पीड में चल रही थी बाइक, उस पर लेटकर स्टंट करता नजर आया युवक, गुजरात का Video

Viral Video: वायरल वीडियो​​ गुजरात के राजकोट-अहमदाबाद हाईवे से सामने आया है। हाईवे पर एक युवक चलती बाइक पर बहुत ही खतरनाक स्टंट करता दिखाई दे रहा है।

Image

बाइक से खतरनाक स्टंट

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप जाती है। इन दिनों गुजरात से वायरल हुआ एक वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है। आपने अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें लोग स्टंट करने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालते नजर आते हैं। गुजरात से वायरल हो रहे वीडियो में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। वायरल वीडियो गुजरात के राजकोट-अहमदाबाद हाईवे से सामने आया है। हाईवे पर एक युवक चलती बाइक पर बहुत ही खतरनाक स्टंट करता दिखाई दे रहा है।

वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

इस वीडियो को देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक देर रात बाइक पर लेटकर उसे चलाता नजर आ रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान बाइक ओवर स्पीड में भी होती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि खतरनाक तरीके से बाइक चलाते हुए युवक को जरा भी डर नहीं लग रहा है। ऐसा लग रहा है कि जैसे युवक को अपने जान की जरा भी परवाह नहीं है। देखें वीडियो-

खबर के अनुसार, राजकोट-अहमदाबाद हाईवे पर देर रात करीब 1 बजे 4 से 5 बाइकर्स कुवाडवा इलाके में बने सिक्स लेन रोड पर स्टंट कर रहे थे। इस दौरान एक युवक बाइक पर लेटकर उसे चला रहा था। तभी किसी कार चालक ने उनका वीडियो बना लिया। हैरान करने वाली बात यह थी कि इस दौरान कार की स्पीड 100 किलोमीटर प्रतिघंटे थी। जबिक बाइक सवार इससे भी ज्यादा स्पीड में स्टंट कर रहे थे। सोचिए बाइक की स्पीड कितनी रही होगी। वीडियो वायरल होने के बाद राजकोट पुलिस ने बाइकर्स की तलाश शुरू कर दी है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article