Viral Video: हम सबने ट्रेन में यात्रा जरूर की होगी। आपने कई बार देखा होगा कि कुछ यात्रियों को इतनी जल्दी होती है कि वह चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करते हैं। इस चक्कर में कई बार वह अपनी जान जोखिम में डाल लेते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। इस वीडियो में एक युवक फुल स्पीड में चल रही ट्रेन से उतरने की गलती करता नजर आता है।
वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप
चलती ट्रेन से उतरने के दौरान युवक के साथ जो होता है, उसे देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। आप देख सकते हैं कि ट्रेन फुल स्पीड में चली जा रही है। इसी बीच शायद युवक का गांव आ जाता है। युवक को लगता है कि स्टेशन जाकर वापस आने से अच्छा है कि वह यहीं पर उतर जाए। इसके बाद युवक चलती ट्रेन से कूदने लगता है। सबसे पहले वह अपने दोनों पैर नीचे लटकाता है और अपने एक हाथ से ट्रेन के दरवाजे का हैंडल पकड़कर रखता है। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक जब नीचे उतरने के लिए अपना हाथ दरवाजे के हैंडल से छोड़ता है तो वह ट्रेन की तरफ ही आ जाता है। युवक बहुत ही बुरी तरह से जमीन पर गिरता है और कई मीटर तक घिसटता चला जाता है। एक बार को लगता है कि वह ट्रेन की ही चपेट में आ गया है और अपनी जान गंवा बैठा है। हालांकि, उसकी किस्मत अच्छी होती है कि वह सही समय पर दूर छिटक जाता है। लेकिन जिस तरह वह नीचे गिरता है यकीनन उसे बहुत गंभीर चोट आई होगी। वीडियो को i_am_zeeshan_king_khan_786 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
