वायरल न्यूज़

Video: इराक में भोलेनाथ की भक्ति, सुरीली आवाज में गाया शिव स्तोत्र, सुनने के बाद शांति से भर जाएगा आपका मन

क्या आप यह सोच सकते हैं कि इराक की धरती पर भगवान भोलेनाथ की भक्ति गीत सुनने को मिलेगी लेकिन इसका एक वीडियो हर्ष गोयनका ने शेयर कर बताया है कि इराक में भी भगवान शिव की भक्ति होती है।

Image

देश के जाने-माने उद्योगपति हर्ष गोयनका द्वारा शेयर किए गए वीडियो से ली गई तस्वीर (X/@hvgoenka)

भारत में सबसे ज्यादा आबादी हिंदुओं की है। ऐसे में जरा सोचिए कि भारत से हजारों किलोमीटर दूर अगर हिंदू धर्म की आस्था किसी इस्लामिक देश की धरती पर देखने को मिले तो जाहिर सी बात है कि लोगों को हैरानी जरूर होगी। जी हां! सुनने में यह बात थोड़ी हैरान कर देने वाली है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इस खूबसूरत सच को पूरी दुनिया के सामने रख दिया है।

भगवान शिव की स्तुति का वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में एक महिला गायिका की बेहद ही सुरीली आवाज सुनने को मिल रही है, जो भगवान शिव की स्तुति गा रही है। वीडियो में कुछ AI जेनरेटेड तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। जहां कुछ लोग भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं कि वीडियो में कई महिलाओं को पारंपरिक वेशभूषा पहने ढोल, डमरू और सितार बजाते हुए दिखाया गया है। जो शिव भक्ति में डूबी भजन गाती दिख रही हैं। एक तस्वीर में एक परिवार को अग्नि देव की पूजा करते और हवन करते दिखाया गया है। वहीं कुछ अन्य तस्वीरों में वहां के लोगों को शांति से बैठकर इस भजन को सुनते और उस पर झूमते हुए देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:

जानें इराक के यज़ीदी समुदाय के बारे में

वायरल वीडियो में दिख रहे लोग यज़ीदी समुदाय के बताए जा रहे हैं। साथ ही तस्वीरों में दिख रहा मंदिर इराक के कुर्दिस्तान की राजधानी एरबिल में स्थित लालिश मंदिर बताया जा रहा है। बता दें कि लालिश मंदिर यज़ीदी समुदाय का एक पवित्र स्थान है। इस मंदिर की बनावट और वहां की पूजा पद्धति देखकर लोगों को भारतीय मंदिरों की याद आ गई। इसमें खास बात यह है कि इराक में भी इस समुदाय के लोगों के लिए अग्नि का विशेष महत्व है। जो हिंदुओं से काफी मिलता-जुलता है।

भजन सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए लोग

वीडियो में शिव भक्ति के लिए गाए गए इस भजन में सुनी जाने वाली आवाज इतनी सुरीली है कि इसे सुनने के बाद किसी का भी मन मंत्रमुग्ध और शांत हो जाएगा। अगर आपने इस वायरल वीडियो को अब तक नहीं देखा तो इसे जरूर देखिए और भजन को जरूर सुनिए। आपके दिल को भी बहुत अच्छा लगेगा।

हर्ष गोयनका ने शेयर किया यह वीडियो

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर हर्ष गोयनका ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने अंग्रेजी में लिखा है, "You will enjoy this lovely chant on Lord Shiva from Iraq…" जिसका मतलब है- "यह भगवान शिव का एक बेहद सुंदर भजन है, जिसे इराक में गाया जा रहा है और यह आपको बहुत पसंद आएगा।" हर्ष गोयनका द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 53 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा और 1900 लोगों ने इसे लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article