वायरल न्यूज़

VIDEO: सऊदी में विदेशी महिलाओं ने किया अनोखा एक्सपेरिमेंट, लोगों की सोच देख आप भी करेंगे उनकी तारीफ

सऊदी अरब में दो इंफ्लुएंसर्स ने लिफ्ट में फोन छोड़कर अनोखा सोशल एक्सपेरिमेंट किया। जिसके बाद लिफ्ट में चढ़े कुछ अजनबियों का रिएक्शन देखकर लोग उनकी ईमानदारी की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Image

लिफ्ट में जानबूझ कर छोड़ा फोन और किया अजनबियों पर एक्सपेरिमेंट (X/@Fabizothehdon)

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं, जो सिर्फ मनोरंजन नहीं करते बल्कि लोगों को कुछ सोचने पर भी मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है, जिसमें विदेशी मूल की दो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने सऊदी अरब में एक अनोखा सोशल एक्सपेरिमेंट किया। इस एक्सपेरिमेंट का मकसद यह देखना था कि अगर किसी सुनसान जगह पर किसी को एक मोबाइल फोन मिल जाए, तो वह उसके साथ क्या करेगा।

लिफ्ट में जानबूझ कर छोड़ दिया फोन, आगे जो हुआ वह देखने लायक था

वीडियो (Video) में दोनों इंफ्लुएंसर्स एक होटल में पहुंचते हैं। वहां वे लिफ्ट के अंदर अपना फोन रखते हैं और उसे रिकॉर्डिंग मोड पर छोड़ देते हैं। इसके बाद वे जानबूझकर फोन को वहीं छोड़कर लिफ्ट से बाहर निकल जाते हैं। इसके बाद शुरू होता है असली एक्सपेरिमेंट। कुछ देर बाद लिफ्ट दूसरे फ्लोर पर पहुंचती है। वहां तीन-चार लोग लिफ्ट के अंदर आते हैं। उनकी नजर सामने रखे फोन पर पड़ती है। अचानक उन्हें समझ आता है कि लिफ्ट में कोई अपना फोन छोड़ गया है। इसके बाद जो हुआ, वह इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने का कारण बन गया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

अजनबियों ने दिखाई ऐसी ईमानदारी

लिफ्ट में मौजूद उन लोगों ने फोन को नजरअंदाज नहीं किया। उन्होंने उसे उठाया और उसके मालिक तक पहुंचाने की कोशिश की। ऐसे में वे उस फोन को लेकर लिफ्ट के फ्लोर से निकले ही थे कि वे इंफ्लुएंसर्स उनके सामने आ जाती हैं, जिसके बाद वे लोग उन्हें उनका फोन लौटा देते हैं। वीडियो बनाने वाले इंफ्लुएंसर्स के लिए भी यह पल काफी खास था, क्योंकि वे दूर से पूरी घटना को रिकॉर्ड कर रही थीं। उनका मकसद किसी व्यक्ति को शर्मिंदा करना नहीं, बल्कि यह देखना था कि अनजान लोगों के सामने ऐसी स्थिति आने पर उनकी प्रतिक्रिया कैसी होती है।

वीडियो पर कैसी रही लोगों की प्रतिक्रिया

इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @Fabizothehdon नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 47 लाख लोगों ने देखा और 5 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "आज भी ऐसे लोग मौजूद हैं, जो किसी अनजान व्यक्ति की चीज को अपना समझकर नहीं रखते, बल्कि उसे सही व्यक्ति तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं। यह देखकर अच्छा लगा।" दूसरे ने लिखा, "यह छोटा सा प्रयोग लोगों को ईमानदारी और भरोसे की बड़ी सीख दे गया।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article