वायरल न्यूज़

Viral Video: सोशल मीडिया पर छाया सऊदी अरब की ये ट्रेन, फाइव स्टार जैसा कमरा, खूबसूरती देख लोग हुए फैन

Viral Video: सोशल मीडिया पर सऊदी अरब का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बुलेट ट्रेन की खूबसूरती देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि लोग इस ट्रेन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

सऊदी अबर की ट्रेन (तस्वीर साभार- @bevetravelsvlogs)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारों-लाखों वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ वीडियो काफी हैरान करने वाले होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो तो ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच तक नहीं सकते। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में सऊदी अरब की एक ट्रेन को देखकर लोगों को आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था।

    ये तो हम सब जानते हैं दुनियाभर में कई तरह की ट्रेनें चलती है। कुछ टेन काफी स्पीड में चलती है, तो कुछ काफी स्लो चलती है। वहीं, कुछ ट्रेन दिखने में इतनी खूबसूरत होती है कि लोगों की नजरें उससे नहीं हटती है। जबकि, कुछ ट्रेनों में चढ़ना लोगों का सपना होता है। इसी कड़ी में एक ब्लॉगर ने सऊदी अरब में बुलेट ट्रेन से सफर किया, जब उन्होंने अंदर का नजारा दिखाया तो लोग आश्चर्यचकित रह गए। वीडियो में आप देख सकते हैं अंदर से ट्रेन का कैसा नजारा है। जिस तरह का अंदर का माहौल था उसकी तुलना लोग फाइव स्टार से करने लगे। यकीन नहीं हो रहा है तो खुद इस वीडियो को देख लें...

    ट्रेन है या फाइव स्टार होटल...

    नजारा देखकर आप भी जरूर इस ट्रेन का फैन हो गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'bevetravelsvlogs' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडिय को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ट्रेन है या फाइव स्टार होटल। कुछ लोगों का कहना है कि काश भारत में भी ऐसी ट्रेन चलती है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article