Viral News: यूं ही भारतीय संस्कृति की दुनियाभर में तारीफ नहीं होती है। भारत में लोगों को जो आदतें बचपन से सिखाई जाती हैं, उससे विदेशी लोग प्रभावित रह जाते हैं। आपने देखा होगा कि विदेशी लोग जब भारत आते हैं तो उन्हीं शहरों में घूमने जाते हैं, जो सांस्कृतिक रूप में अपनी धरोहर समेटे हुए हैं। इसी क्रम में एक रशियन महिला ने भारत आकर 11 ऐसी आदतों के बारे में जिक्र किया है, जो उसने यहां सीखी हैं। इन आदतों के बारे में पढ़कर आप भी यकीनन खुश हो जाएंगे।
रशियन महिला ने शेयर किया वीडियो
रूसी महिला ने भारत में रहने के समय जो आदतें सीखी, उसकी लिस्ट इंटरनेट पर डाली है। इस लिस्ट को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स काफी खुश हो रहे हैं। महिला ने यह रील्स वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जो वीडियो महिला ने शेयर की है, उसमें वह दीप जलाती नजर आ रही हैं। इसके साथ वीडियो के सबटाइटल में उन्होंने लिखा, ‘कुछ अलग आदतें जो मैंने भारत आकर सीखी हैं।’ रूसी महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @anasharovasingh पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। देखें वीडियो-
रूसी महिला ने जो आदतें बताईं, वह लिस्ट इस प्रकार हैं-
पहली आदत- किसी अंधे मोड़ से थोड़ी देर पहले बीप बजाना।
दूसरी आदत- किसी छोटी सी दुकान में घुसने से पहले जूते उतारना।
तीसरी आदत- परिवार के दूसरे सदस्यों को अपने बालों में तेल लगाने देना और उनके लिए भी ऐसा ही करना।
चौथी आदत- मच्छर के कारण शाम 5 बजे घर में धुआं फैलाना।
पांचवी आदत- हमेशा मेज पर अचार का जार रखना।
छठी आदत- ‘अच्छा!’ कहते समय हमेशा अपना सिर थोड़ा हिलाना।
सातवीं आदत- बोतल को होंठों से छुए बिना पानी पीना और हमेशा अपने साथ स्टील की पानी की बोतल रखना।
आठवी आदत- हर बार खाने के बाद सौंफ या इलायची खाना।
नौवीं आदत- जब मैं पहली बार लोगों से मिलती हूं, तो हाथ मिलाने के बजाय उनसे हाथ जोड़ती हूं।
दसवीं आदत- जूता पहनते या बाथरूम में कदम रखते समय यह देखना कि कोई मेंढक तो नहीं है। एक बार वहां एक सांप था।
ग्यारहवीं आदत- सिर्फ दाहिने हाथ से पैसे देना और लेना चाहिए।
