वायरल न्यूज़

Viral Video: रूसी लड़की ने 'घर कब आओगे' गाने पर किया ऐसा डांस, देखकर हर भारतीय करेगा गर्व

viral video: सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रूसी लड़की ने घर कब आओगे गाने पर ऐसा डांस किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि लोग इस डांस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

Image

घर कब आओगे गाने पर रूसी महिला का डांस (तस्वीर साभार- @tatianaromanoff)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हर दिन कोई ना कोई वीडियो (Trending Video) धमाल मचाते रहता है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ वीडियो दिन बनाने वाले होते हैं। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और तारीफ भी करते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक रूसी लड़की ने बॉर्डर फिल्म के गाने पर काफी मजेदार डांस किया है। इस डांस को देखने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं हाल ही में बॉर्डर- 2 फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया और फिल्म को लोगों से काफी प्यार भी मिला। इतना ही नहीं फिल्म के गाने भी हिट हुए हैं, खासकर 'घर कब आओगे'। इस गाने को देश-विदेश में भी काफी पसंद किया गया है। लोग इस गाने को गुनगुना भी रहे हैं और इस पर वीडियो भी बना रहे हैं। इसी कड़ी में एक रूसी महिला ने भी घर कब आओगे पर मजेदार अंदाज में डांस किया। आलम ये है कि यह डांस वीडियो लोगों के बीच वायरल हो गया और यूजर्स इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। आप भी देखें ये वीडियो...

रूसी लड़की ने मचाया धमाल

इस डांस वीडियो को देखकर आप भी जरूर झूम रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'tatianaromanoff' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। आलम ये है कि यूजर्स इस डांस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग भारत मात की जय का नारे भी लगा रहे हैं। तो आपको यह डांस वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article