सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद ही खूबसूरत वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक रूसी दुल्हन को भारतीय शादी की परंपराओं को पूरे दिल से अपनाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन भारतीय पारंपरिक लाल रंग के लहंगे में नजर आ रही है। साथ ही इस दुल्हन ने सिर्फ कपड़े ही नहीं पहने बल्कि भारतीय रीति-रिवाजों को पूरे शिद्दत के साथ निभाया।
ये भी पढ़ें:
रूसी दुल्हन ने अपनाया भारतीय परंपरा
आजकल जहां भारत के कई लोग शादियों में पाश्चात्य संस्कृति को अपना रहे हैं, वहीं इस रूसी दुल्हन ने भारत के रीति-रिवाज को पूरे दिल से अपनाया। जहां आज कल भारत की लड़कियां अपनी शादी में हल्के रंग और मॉडर्न स्टाइल वाले भारी-भरकम गाउन को पसंद कर रही हैं, वहीं इस दुल्हन ने पारंपरिक लाल रंग के लहंगा पहनकर यह साबित कर दिया कि उसने पूरे दिल से भारत की परंपराओं को अपनाया है।
ये भी पढ़ें:
भारतीय पारंपरिक परिधान में तैयार होकर बैठी दुल्हन
वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि दुल्हन अपनी शादी के मौके पर पूरी तरह से तैयार होकर बैठी हुई है। उसकी खूबसूरती ऐसी लग रही है जैसे कोई परी सच में धरती पर उतर आई हो। तैयार होने के बाद दुल्हन के माता-पिता उसे एक हॉल में ले जाते हैं, जहां दुल्हन के परिजन और रिश्तेदार उसे इस रूप में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही उनकी नजर दुल्हन के इस लुक पर पड़ी वैसे ही लोगों की हैरत भरी निगाहें उस पर टिक गईं और कई लोग तो उसे देख अपना होश खो बैठे।
दुल्हन के लुक पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंस्टाग्राम पर @vinayshaarma नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों का कमेंट भी आया है, जहां लोगों का कहना है कि दुल्हन ने भारतीय परंपरा को सिर्फ कॉपी नहीं किया, बल्कि उसे पूरे दिल से महसूस किया है। उसके हर कदम में भारतीय देसी अंदाज दिख रहा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
