वायरल न्यूज़

VIDEO: खाने में निकली हड्डी, होटल में मचा बवाल, ग्राहक और मालिक के बीच जमकर हुई मारपीट

बुलंदशहर के एक होटल में एक ग्राहक के खाने में हड्डी निकलने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। पूरी घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई। जो अब वायरल हो रही है।

Image

खाने में हड्डी निकलने को लेकर होटल में हुई मारपीट (Times Now Navbharat)

Viral Video: सोशल मीडिया पर ऐसे कई विवादित वीडियो (Video) सामने आते हैं, जिनमें वेज की जगह नॉनवेज परोसे जाने को लेकर विवाद कि स्थिति बनती है और कई दफा तो छोटा-मोटा विवाद भी उग्र रूप ले लेता है और मामला मारपीट तक पहुंच जाता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त बुलंदशहर से सामने आया है। जहां एक ग्राहक के खाने में हड्डी निकलने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

क्या था पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि एक ग्राहक होटल में खाना खा रहा था। तभी उसके खाने में हड्डी निकल आई। इस बात को लेकर उसने होटल मालिक से शिकायत की। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई, हड्डी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। लात-घूंसे चलने लगे और होटल का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

होटल बना ‘अखाड़ा’

वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि ग्राहक और होटल मालिक के बीच जमकर मारपीट हो रही है। पूरा होटल किसी अखाड़े में तबदील हो चुका है। मारपीट के बाद मामला और पेचीदा हो गया। होटल मालिक ने आरोप लगाया कि यह घटना उसके पड़ोसी होटल मालिक की साजिश है। वहीं आरोपी पड़ोसी ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। मामला बढ़ता देख होटल मालिक ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की मांग की। पुलिस ने होटल से सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर असली वजह क्या थी और गलती किसकी है।

ये भी पढ़ें:

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article