Origin of Goodbye: हम रोजमर्रा की जिंदगी में Bye शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका असली मतलब क्या है और यह कहां से आया है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इसी बारे बताने वाले हैं। असल में Bye कोई छोटा या आधुनिक शब्द नहीं, बल्कि इसका इतिहास सैकड़ों साल पुराना है। Bye दरअसल Goodbye का छोटा रूप है। और Goodbye खुद एक पुराने अंग्रेजी वाक्य से बना है, God be with you। इसका मतलब होता है “भगवान तुम्हारे साथ हो”। पुराने समय में खासकर 14वीं से 16वीं शताब्दी के बीच लोग जब एक-दूसरे से विदा लेते थे तो यही वाक्य बोलते थे। यह सिर्फ अलविदा कहने का तरीका नहीं था, बल्कि एक तरह का आशीर्वाद भी था।
Goodbye से और छोटा बना Bye
समय के साथ इस वाक्य में बदलाव होता गया। God be with you धीरे-धीरे छोटा होकर God be with ye, फिर Godbwye और बाद में Goodbye बन गया। आगे चलकर Goodbye से और छोटा रूप Bye (history of bye word) बन गया, जो आज हम आम बातचीत में इस्तेमाल करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि God शब्द बाद में Good में बदल गया। इसका कारण यह माना जाता है कि Good day, Good night जैसे अन्य अभिवादनों के साथ यह ज्यादा मेल खाता था, इसलिए लोगों ने इसे आसानी से अपना लिया।
सोशल मीडिया पर BYE के कई फुल फॉर्म Be With You Everytime उनमें से एक
आजकल सोशल मीडिया पर BYE के कई फुल फॉर्म भी देखने को मिलते हैं, जैसे Be With You Everytime। लेकिन सच यह है कि ये सब बाद में बनाए गए मजाकिया या भावनात्मक अर्थ हैं। असल में Bye का कोई ऐसा फुल फॉर्म नहीं होता। इस तरह जब आप किसी को Bye कहते हैं, तो आप अनजाने में एक बहुत पुराना और सुंदर आशीर्वाद दोहरा रहे होते हैं।
