वायरल न्यूज़

Viral Video: क्या आपने कभी देखा है सफेद हिरण? भारत के इस शहर में कुदरत का यह 'करिश्मा' देखकर हर कोई रह गया दंग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सफेद हिरण को दिखाया गया है। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया।

Image

सफेद हिरण (तस्वीर साभार- @himantabiswa)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो लोगों के दिलों को छू लेते हैं। लेकिन, इस बार ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसके बारे में लोग कल्पना तक नहीं कर सकते हैं। जिसने भी यह नजारा देखा उसकी आंखें खुली की खुली रह गई। क्योंकि, इस वीडियो में एक सफेद हिरण को दिखाया गया है। सुनकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। कई लोगों को तो इस सच्चाई पर यकी करना मुश्किल हो रहा होगा।

    आप सबने आज तक आमतौर पर भूरे रंग के हिरण देखे होंगे। क्योंकि, ज्यादातर हिरण का रंग ही भूरा होता है। दूसरे रंग के बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं। लेकिन, कई बार कुदरत का 'करिश्मा' ऐसा होता है, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो असम के काजीरंगा के घने जंगल का है, जहां सफेद रंग का हिरण दिखाई दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर हिरण का रंग सफेद कैसे हो सकता है। तो हम आपको बता दें कि सफेद रंग होने का कारण अल्बिनो है। इसी के कारण हिरण का रंग पूरी तरह से दूधिया सफेद है। देखें वीडियो...

    बेहद अनोखा नजारा

    जिसने भी इस हिरण को देखा वो देखता ही रह गया। अब इस वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग शेयर कर रहे हैं। एक्स पर इस वीडियो को अमस के मुख्यमंत्री '@himantabiswa' अपने अकाउंट से शेयर किया है। यह वीडियो वायरल हो रहा है और इसे अब तक एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि यह तो अकल्पनीय नजारा है। कुछ का कहना है कि ऐसा नजारा पहली बार देखा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article