एजुकेशन

बिहार TRE-4 में डीएलएड अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका, 2024-26 सत्र के छात्रों को भी मिलेगी राहत

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता को लेकर अहम जानकारी दी है। इसके तहत डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2024-26 के वे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने वर्ष 2026 में परीक्षा उत्तीर्ण की है।

Image

बिहार TRE-4 में डीएलएड अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका

बिहार में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) की तैयारी कर रहे डीएलएड अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता को लेकर अहम जानकारी दी है। इसके तहत डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2024-26 के वे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने वर्ष 2026 में परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस फैसले से शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

डीएलएड अभ्यर्थी लंबे समय से TRE-4 में आवेदन का अवसर देने की मांग कर रहे थे। इस मुद्दे को लेकर छात्रों ने आंदोलन भी किया था। उनकी मांग थी कि प्रशिक्षण सत्र 2024-26 के उन अभ्यर्थियों को भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने दिया जाए, जो वर्ष 2026 में परीक्षा पास कर चुके हैं।रिपोर्ट के मुताबिक, इस संबंध में छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मुलाकात कर अपनी मांग रखी थी। इसके बाद डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत मिलने की जानकारी सामने आई है।

बिहार शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल 33,320 रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। TRE-4 के जरिए इन पदों को भरा जाना है। भर्ती में शामिल होने के लिए शैक्षणिक योग्यता और प्रशिक्षण से जुड़ी शर्तों को पूरा करना जरूरी है। आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2024-26 के परीक्षा वर्ष 2026 में उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र होंगे। ऐसे अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय अपने अंकपत्र की वेब कॉपी अपलोड करनी होगी। इसके बाद वे ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इस फैसले से उन छात्रों को मौका मिलेगा, जो पहले पात्रता को लेकर असमंजस में थे।

आवेदन से पहले पात्रता की जांच जरूरी

TRE-4 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। आवेदन के दौरान जरूरी दस्तावेज और अंकपत्र की वेब कॉपी तैयार रखें। भर्ती से जुड़ी अंतिम तिथि, आवेदन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की पुष्टि आयोग की आधिकारिक सूचना से ही करें

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article