टीवी मसाला

Bigg Boss 20: आसिफ खान का फूटा गुस्सा, Love Gill से हुई गंदी लड़ाई; चिल्लाते हुए बोले- 'चापलूस है तू...'

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में लव गिल और आसिफ खान की दोस्ती पूरी तरह खत्म हो गई है। दोनों के बीच गंदी लड़ाई हुई, जिसका प्रोमो सामने आया है।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में आसिफ खान (Aasif Khan) और लव गिल (Love Club) की दोस्ती में काफी समय पहले ही दरार आ चुकी है। शो में दोनों कई बार एक दूसरे के खिलाफ बात कर चुके हैं। आसिफ साफ कहते हैं कि वह लव गिल की वजह से ग्रुप से दूर हुए हैं और साइड में बैठना शुरू किया है। हालांकि, लव कैप्टेंसी आसिफ को देकर चीजों को सुधारने की कोशिश करती दिखीं, लेकिन अब दोनों के सब्र का बांध टूटता हुआ नजर आया है। आसिफ और लव के बीच भयंकर लड़ाई हुई है। इस लड़ाई में आसिफ ने लव को चापलूस का टैग दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'फोकस नहीं कर पाते', 2 बच्चों के साथ कैसे शूटिंग कर रही हैं Divyanka Tripathi? सेट पर लाने के लिए हुईं मजबूर

    आसिफ खान और लव गिल में गंदी लड़ाई

    बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में पहले लव चिल्लाती हुई नजर आती हैं और फिर आसिफ का गुस्सा फटता है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि लव चिल्लाते हुए बोलती हैं, 'जब आपको बात नहीं पता, तो मुझे मत बोलो किसी चीज को लेकर। उन्हें पता ही नहीं है कि मैं बात क्या कर रही हूं।' लव की ये बात सुनते ही आसिफ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और वह चिल्लाने लगते हैं। वह लव की तरफ देखकर चिल्लाते हुए कहते हैं, 'चुप।' इस मौके पर स्काउट आसिफ को रोकने के कोशिश करते हैं। हालांकि, लव शांत नहीं होतीं और चीखते हुए कहती हैं, 'क्यों रहूं चुप।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: नकुल धुल-गुल्लू की हाथापाई पर Elvish Yadav ने दिया तगड़ा रिएक्शन, Mahhi Vij को किया टारगेट

      खत्म हुआ आसिफ और लव की दोस्ती

      आसिफ और लव के बीच का ड्रामा यहां खत्म नहीं होता। आसिफ भी उतनी ही ऊंची आवाज में कहते हैं, 'तमीज में रह मेरे साथ। दिमाग खराब कर रही है।' इस मौके पर ही आसिफ लव को चापलूस का टैग देते हैं, जिस वजह से लव और ज्यादा भडक जाती हैं। दोनों की लड़ाई घर के सभी लोग देखते रह जाते हैं। हर कोई बस दोनों को शांत करवाने की कोशिश करता है। सोशल मीडिया पर ये प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है और इस प्रोमो ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। बीते दिन ही शो में गुल्लू और नकुल की हाथापाई हुई है, लेकिन आने वाले एपिसोड और भी लड़ाइयां देखने के लिए मिलेंगी।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article