Air India Plane: एयर इंडिया के एक विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग हुई है। फ्लाइट संख्या AI 2030 विमान फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहा था। विमान की सुरक्षित लैंडिंग बताई जा रही है। विमान हाईजैक के अलर्ट के बाद कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग। जानकारी के मुताबिक जैसे ही हाईजैक की अलर्ट मिली। विमान को नजदीकी जयपुर एयरपोर्ट पर उतरने के लिए कहा गया है। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
अहमदाबाद ATC को मिला था अलर्ट
विमान को लेकर अलर्ट अहमदाबाद ATC को मिला था। दरअसल, विमान के पायलट ने स्क्वाक-7500 कुछ सेकेंड के लिए घोषित किया था। इस अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। सुबह 9:45 बजे विमान को आइसोलेशन वे पर लाया गया। आपात स्थिति में ही आइसोलेशन वे पर विमान को लाया जाता है। मौके पर अधिकारी मौजूद हैं और मामले की जांच की जा रही है।
विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, प्लाइट में बम होने की आशंका के बाद उड़ान को जयपुर की ओर मोड़ दिया गया। इस सूचना से विमान में सवार यात्रियों के बीच घबराहट फैल गई। विमान की लैंडिंग के बाद उसे आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां सुरक्षाकर्मियों ने पहुंचकर उसकी गहन जांच शुरू की। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान की तलाशी ली जा रही है। विमान की जांच पूरी होने और किसी तरह की असुरक्षा नहीं होने पर उसे दिल्ली के लिए रवाना किया जा सकता है।
