वायरल न्यूज़

Quick Eye Test: बाज की नजर वाला ही 'लेबर' खोज पाएगा, वरना दिमाग भी काम नहीं करेगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 30, 2025, 06:40 PM IST

Quick Eye Test: सोशल मीडिया में आंखों का तुरंत टेस्ट लेने वाली एक जबरदस्त तस्वीर शेयर की गई है। तस्वीर को पांच सेकंड में सॉल्व करने का चैलेंज मिला है। क्या आपमें दम है जो तय समय के भीतर इस चैलेंज को पूरा करके दिखा सकें।

Image

वायरल तस्वीर में कहीं पर लेबर छिपा है जिसे खोजने का चैलेंज मिलेगा। (Photo/TNN)

Quick Eye Test: इंटरनेट की दुनिया अनगिनत वीडियो और तस्वीरों से भरी पड़ी है। मगर इनमें कुछ तस्वीरें बेहद खास होती हैं, जिन्हें समझना या फिर हल करना बहुत मुश्किल होता है। आम भाषा में ऐसी तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन या फिर दिमाग का धोखा भी कहा जाता है। आज हम एक ऐसी ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं जिसे हल करने का चैलेंज मिला है। वायरल तस्वीर में हिंदी का एक शब्द लेबल लिखा हुआ है। इसमें ऊपर से नीचे सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है।

लेबल में कहां है लेबर

मगर जानते हैं इसी लेबल की भीड़ में एक सबसे अलग शब्द भी छिपा हुआ है। वो शब्द 'लेबर' है, जिसे खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। लेबर शब्द ऐसी जगह छिपा है जिसे बाज जैसी नजर वाला ही ढूंढ पाएगा। वरना उसे खोजने में दिमाग भी काम नहीं करेगा। अगर आप खुद को इतना तेज मानते हैं तो पांच सेकंड के भीतर सवाल का जवाब खोजकर दिखाइए। अगर आपने तय समय के भीतर लेबल में छिपे लेबर को खोज निकाला तो यकीनन आपकी नजरों के साथ दिमाग भी बहुत तेज है।

हालांकि किसी तरह खूब कोशिश के बाद भी जवाब नहीं खोज पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना है। आपको सवाल का जवाब भी यहीं मिलने वाला है।

यहां देखें जवाब

Eye Test challenge

तस्वीर में नजर आ रहे पीले रंग में देखिए जवाब।

देख लिया ना लेबर की भीड़ में लेबल ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे खोजना हर किसी के लिए आसान काम नहीं था। अ

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article