वायरल न्यूज़

गजब: 34 दिन में 20 देशों से गुजरते हुए 20 हजार KM का सफर, कार से यूं भारत पहुंचा शख्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 06:11 PM IST

Ajab Gajab News: जालंधर का रहने वाला एक शख्स रोड ट्रिप के जरिए अमेरिका से भारत पहुंच गया। इस दौरान उन्होंने 20 देशों की यात्रा की।

Image

कार चलाकर अमेरिका से भारत पहुंचा शख्स

KEY HIGHLIGHTS
  • रोड ट्रिप के जरिए अमेरिका से भारत पहुंचा शख्स
  • 20 देश होते हुए 20 हजार किलोमीटर की यात्रा की
  • सोशल मीडिया पर शख्स की कहानी वायरल

Ajab Gajab News: कहते हैं शौक बड़ी चीज है। दुनिया में शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसे किसी चीज का शौक ना हो। कुछ लोग तो शौक पूरी करने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा देते हैं। किसी को घूमने का शौक होता है, तो किसी को खाने का शौक होता है। किसी को पैसे कमाने का शौक, तो किसी को नाम कमाने का शौक होता है। लेकिन, एक शख्स को रोड ट्रिप का इतना शौका था कि वो कार चलाकर अमेरिका से भारत पहुंच गया। इस बात को सुनकर हो सकता है आपको हैरानी हो रही होगी, या फिर यकीन नहीं हो रहा होगा। लेकिन, यह सच है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

आप में से कई लोगों रोड ट्रिप करते होंगे। कभी एक शहर से दूसरे तक या फिर देश के अन्य शहर बाइक, कार से घूमने जाते होंगे। लेकिन, पंजाब के रहने वाले एक शख्स ने तो हद कर दी। उन्होंने कार से अमेरिका से भारत आने का फैसला किया। इतना ही नहीं अपने इस शौक को उन्होंने 34 दिन में पूरे भी कर लिए। इन साहब का नाम है लखविंदर सिंह, जो मूलरूप से पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैक्रामेंटो में उनके परिवार का अपना बिजनेस है। लखविंदर ने बताया कि कोरान काल में उन्होंने प्लान बनाया कि वो अपने गांव अपनी गाड़ी से जाएंगे। हालांकि, उस वक्त वो नहीं जा सके। लेकिन, उन्होंने अब अपने सपने को पूरा कर लिया है। लखविंदर सिंह ने बताया कि 34 दिनों में उन्होंने 20 देशों से गुजरते हुए 20 हजार किलोमीटर का सफर करते हुए भारत पहुंचे।

रोड ट्रिप के जरिए अमेरिका से भारत पहुंचे

लखविंदर ने बताया कि सबसे पहले वो अमेरिका से ब्रिटेन तक समुद्री जहाज के जरिए सफर किया। इस दौरान अपनी कार जहाज में ही रखकर लाए। इसके बाद ब्रिटेन से उन्होंने रोड ट्रिप शुरू की और भारत में आकर में खत्म हुई। बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड, हंगरी, तुर्की, ईरान और पाकिस्तान होते हुए लखविंदर सिंह भारत पहुंचे। अब उनकी कहानी और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article