वायरल न्यूज़

12 टन किटकैट चॉकलेट हुई चोरी, इटली से पोलैंड जा रहा था माल, बीच रास्ते में चोरों ने कर दिया पार

हाल में ही चोरी की एक घटना ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरत में डाल दिया। चोरी के इस मामले में बताया जा रहा है कि दुनिया की मशहूर चॉकलेट ब्रांड किटकैट के 12 टन चॉकलेट ट्रांसपोर्टेशन के दौरान बीच रास्ते में ही गायब हो गए।

Image

किट कैट चॉकलेट बार (सांकेतिक तस्वीर, Image Credit - iStock)

यूरोप में हाल ही में एक अजीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दुनिया के सबसे मशहूर चॉकलेट ब्रांड किटकैट (KitKat) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि करीब 12 टन किटकैट चॉकलेट बार की चोरी हो गई है। बताया जा रहा है कि यह चोरी ट्रांसपोर्टेशन के दौरान हुई।

कंपनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

जानकारी के अनुसार, किटकैट की फैक्ट्री मिडिल इटली में स्थित है। वहां से चॉकलेट की एक बड़ी खेप पोलैंड भेजी जा रही थी लेकिन रास्ते में ही चोरों ने उस पूरी खेप को ही गायब कर दिया। अनुमान है कि इसमें लगभग 4 लाख किटकैट चॉकलेट बार थे। कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम पर किए गए पोस्ट में बताया गया कि 12 टन चॉकलेट फैक्ट्री से पोलैंड भेजी जा रही थी। मगर यह रास्ते में चोरी हो गई। कंपनी ने यह भी कहा कि मामले की जांच के लिए स्थानीय अधिकारियों और सप्लाई चेन से जुड़े लोगों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।

लोगों ने मामले को लेकर किए मजेदार कमेंट्स

हालांकि कंपनी ने ग्राहकों को यह भरोसा दिलाया कि इस चोरी का उपभोक्ताओं की सुरक्षा या बाजार में सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कंपनी का यह पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग मजेदार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे। कई यूजर्स ने इस घटना को “फास्ट एंड फ्यूरियस: चॉकलेट एडिशन” बताया, तो किसी ने कहा कि चोरों ने सच में अब तक सारा किटकैट खा लिया होगा, इतनी अच्छी जो होती है। कुछ लोगों ने मजाक में यह भी लिखा कि इतनी सारी चॉकलेट देखकर शायद चोर खुद भी रुक नहीं पाए होंगे।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article