वायरल न्यूज़

Viral Video: पेट्रोल पंप पर लड़की ने भोजपुरी गाने पर दिखाए ऐसे डांस मूव्स, इंटरनेट पर मच गया तहलका

Dance Video: वायरल वीडियो में आपको पंप कर्मी की ड्रेस में एक लड़की नजर आ रही होगी। वीडियो में बताए गए दावे के अनुसार, लड़की झारखंड की है। हालांकि, लड़की को जब खाली समय मिला तो वह भोजपुरी गाने पर डांस परफॉर्म करने लगती है। इसके बाद इस डांस वीडियो को लड़की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दिया।

Image

भोजपुरी गाने पर डांस (इंस्टाग्राम)

Dance Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो इंटरनेट पर तहलका मचा देता है। आज कल सोशल मीडिया पर डांस वीडियो भी खूब देखने को मिलते हैं। इन वीडियो में डांस करने वाले लोग अपने एक्सप्रेशन से यूजर्स का दिल जीतते नजर आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो पेट्रोल पंप पर काम करने वाली एक लड़की से जुड़ा है। इस वीडियो में दिख रही लड़की पेट्रोल पंप पर खाली समय में भोजपुरी गाने पर डांस करती दिखाई दे रही है।

पेट्रोल पंप पर लड़की का डांस

वायरल वीडियो में आपको पंप कर्मी की ड्रेस में एक लड़की नजर आ रही होगी। वीडियो में बताए गए दावे के अनुसार, लड़की झारखंड की है। हालांकि, लड़की को जब खाली समय मिला तो वह भोजपुरी गाने पर डांस परफॉर्म करने लगती है। इसके बाद इस डांस वीडियो को लड़की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दिया। जहां से वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। वीडियो में आप लड़की के जबरदस्त डांस एक्सप्रेशन और डांस मूव्स देख सकते हैं। आप देख पाएंगे कि लड़की बिना किसी शर्म के जबरदस्त डांस कर रही है। देखें वीडियो-

वीडियो में आपको झारखंडी युवती का डांस देखने को मिल रहा होगा। वीडियो लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @sonal.nk__ पर शेयर किया है। लड़की पेट्रोल पंप पर भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह के फेमस गाने 'नागिन वाला डांस' पर मूव्स दिखाती नजर आ रही है। वीडियो के अनुसार, लड़की पेट्रोल पंप पर ही काम करती है। जब पेट्रोल पंप पर भीड़ नहीं थी, तब लड़की ने अपना डांस वीडियो बनाया और अपने टैलेंट को मोबाइल में कैद करना शुरू कर दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स इसे जमकर देख और शेयर कर रहे हैं। लड़की के इस डांस वीडियो को एक ही दिन में लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article