वायरल न्यूज़

Viral Video: पेट्रोल हुआ खत्म तो घोड़े से ही ऑफिस पहुंच गया शख्स, वीडियो ने सोशल मीडिया पर काटा गदर

viral Video: सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश से एक ऐसा वीडियो सामन आया है, जिसने गदर मचा दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स घोड़े से ऑफिस जाते हुए नजर आ रहा है। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया।

Image

घोड़े से ऑफिस पहुंचा शख्स

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक अनोखे वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के बीच गदर काट दिया। क्योंकि, पेट्रोल खत्म होने पर एक शख्स घोड़े से ही ऑफिस पहुंच गया। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। हालांकि, वीडियो वायरल होने पर मामला काफी गरमा गया है और शख्स के खिलाफ कार्रवाई की भी बात हो रही है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि यह अजीबोगरीब मामला मध्य प्रदेश के देवास का है, जहां पिछले कुछ समय से पेट्रोल संकट की खबरें लगातार सामने आ रही है। बीते दिनों तीन पेट्रोल पंप पूरी तरह से बंद हो गए हैं, लिहाजा पेट्रोल संकट का काफी गहराया है। ऐसे में एक युवक जो बैंक कर्मचारी है ने अनोखा कदम उठाया और चर्चा का विषय बन गया। शख्स रोजाना अपनी बाइक से ऑफिस जाता था। लेकिन, 25 मार्च को जब उसने पेट्रोल पंप पर काफी भीड़ देखी तो घोड़े से ऑफिस जाने का फैसला किया। जिस अंदाज में शख्स घोड़े से ऑफिस जा रहा था, उसे देखकर लोग दंग रह गए। इतना ही नहीं लोगों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो...

वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। अब यह मामला हर जगह चर्चा का विषय बन चुका है। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि यह बैंक कर्मचारी मुश्किल में पड़ सकता है। क्याोंकि जब वह सड़क पर घोड़ा दौड़ा रहा था तो उसने यातायात नियमों का पालन नहीं किया। गलत साइड से जाने के कारण वह पुलिस की नजर में आ गया है। कहा ये भी जा रहा है कि पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। हालांकि, इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article