वायरल न्यूज़

Viral Video: दीवार फांदकर गली में कूद गया पालतू शेर, फिर जो सामने आया शिकार बन गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 7, 2025, 02:45 PM IST

Animal Attack Video: हैरान करने वाले में देखेंगे पालतू शेर दीवार फांदकर गली में कूद गया और इसके बाद जो कोई उसके सामने आया हमला कर दिया। रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है।

Image

वीडियो पाकिस्तान का बताया गया है जहां शेर ने लोगों पर हमला कर दिया। (photo/X.com)

Animal Attack Video: पालतू जानवरों की बाद होती है तब डॉगी और बिल्ली का नाम दिमाग में सबसे पहले आता है। मगर जानते हैं पाकिस्तानी सरकार लोगों को खतरनाक जानवरों को भी पालने की अनुमति देती हैं। इनमें चीता और शेर जैसे जंगली जानवर भी शामिल हैं। मगर कई बार इतने खतरनाक जानवरों को पालना खासा जोखिम भरा भी साबित होता है। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जब एक पालतू शेर घर की दीवार फांदकर गली में आ गया और सामने पड़ने वाले करीब हर एक शख्स को अपने शिकार बनाने लगा।

पालतू शेर ने किया हमला

रोंगटे खड़े करने वाले सीसीटीवी फुटेज में देखेंगे गली का माहौल बेहद शांत नजर आता है। मगर तभी शेर घर की ऊंची दीवार पर चढ़ गया। उसने भागने का रास्ता देखा और तुरंत गली में कूद गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है। इसमें आगे देखेंगे शेर भागता तभी एक महिला उसके सामने पड़ गई। उसने तुरंत महिला पर हमला कर दिया। इधर पालतू शेर के मालिक घर से बाहर निकलते हैं और उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं।

यहां एक्स पर देखें वीडियो

रिपोर्ट में बताया गया कि पकड़ में आने से पहले शेर कई लोगों पर हमला कर चुका था। बरहाल बताया गया कि शेर के हमले में महिला सहित कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मालूम हो वायरल वीडियो एक्स पर @volcaholic1 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article