क्रिकेट

अभिषेक की पारी में खोए थे फैंस उधर आयुष बडोनी ने जड़ दिया लगातार दोहरा शतक

दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में शानदार दोहरा शतक जड़ा। लोग जब अभिषेक की तूफानी पारी का आनंद ले रहे थे तब बडोनी ने बिना शोर-शराबे के लगातार दूसरा डबल हंड्रेड जड़ दिया।

Image

आयुष बडोनी (साभार-X)

वेलिंगटन में अभिषेक की विस्फोटक शतकीय पारी के बीच कहीं आपने आयुष बडोनी का लगातार दोहरा शतक मिस तो नहीं कर दिया। टी20 की लोकप्रियता के बीच दिल्ली के कप्तान बडोनी ने बिना किसी शोर-शराबे के घरेलू क्रिकेट में अपना शानदार फॉर्म जारी रखा और मंगलवार को झारखंड़ के खिलाफ शानदार दोहरा शतक जड़ दिया। बडोनी ने जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बडोनी ने 28 चौके और 3 छक्के की मदद से केवल 216 गेंद में डबल सेंचुरी पूरी की। बडोनी 228 गेंद में 19 चौके और 3 छक्के की मदद से 210 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके इस पारी के दम पर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 515 रन बनाकर पारी घोषित की।

लगातार दूसरा दोहरा शतक

बडोनी का यह लगातार दूसरा दोहरा शतक है। दिल्ली के पहले मुकाबले में उन्होंने झारखंड के खिलाफ डबल सेंचुरी जड़ी थी। पालम के एअरफोर्स मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने 217 रन की पारी खेली थी। यह उनके करियर की बेस्ट पारी भी थी।

विराट और गंभीर की बराबरी की

झारखंड के खिलाफ खेले गए इस पारी के दम पर आयुष बडोनी ने विराट कोहली और गौतम गंभीर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की बराबरी कर ली है जिन्होंने दो पारी में यह कारनामा किया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज ने यह उपलब्धि दो बार से ज़्यादा हासिल नहीं की है। इस फ़ॉर्मेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले बडोनी 21वें भारतीय हैं। दलीप ट्रॉफी में भी बडोनी के नाम दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। उन्होंने नॉर्थ जोन के खिलाफ यह कारनामा किया था।

पहली बार यह कारनामा भारत के केएस रंजीत सिंह जी के नाम है। उन्होंने दो बार यह कारनामा किया है और वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1900 और 1901 में यह कारनामा किया था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article