वायरल न्यूज़

पाकिस्तान के अखबार में छपा ChatGPT का नोट! सोशल मीडिया यूजर्स ने उड़ाया मजाक, पढ़ें लोगों का रिएक्शन

इस समय पाकिस्तान के एक प्रमुख अखबार का सोशल मीडिया पर खूब मजाक बन रहा है। इंटरनेट यूजर्स खिंचाई कर रहे हैं। दरअसल बिजनेस सेक्शन में गलती से ChatGPT का AI जनरेटेड प्रॉम्प्ट छप गया। जिसके बाद अब यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां पर पढ़ें पूरा मामला।

Image

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी अखबार की उड़ी खिल्लियां (फोटो: X/@manaman_chhina)

Pakistan viral Post: पाकिस्तान इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल वहां का एक प्रमुख अखबार में प्रकाशित एक कॉपी लोगों के द्वारा खूब देखी और पढ़ी जा रही है। बता दें जब एक संपादकीय चूक के कारण इस प्रमुख अखबार के बिजनेस सेक्शन में गलती से एक AI जनरेटेड नोट छप गया। यह गलती ऑटोमोबाइल की बिक्री में बढ़ोतरी पर एक लेख में की गई है। जहां प्रकाशित कॉपी में गलती से ChatGPT प्रॉम्प्ट छूट गया था।

इस छूटे हुए नोट में लिखा था, "अगर आप चाहें, तो मैं एक और भी आकर्षक फ्रंट-पेज स्टाइल में संपादित कर सकता हूं। जिसमें प्रभावशाली एक पंक्ति के आंकड़े और एक बोल्ड, इन्फोग्राफिक-रेडी लेआउट हो, जो पाठकों पर अधिकतम प्रभाव डालने के लिए एकदम सही हो। क्या आप चाहते हैं कि मैं अगली बार ऐसा करूं?"

इंटरनेट यूजर्स ने दिया ये रिएक्शन

जिसके बाद मैन अमन सिंह छीना नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर इस अखबार की एक कटिंग की एक तस्वीर को शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि 'चैट GPT पेज डिजाइन करने, आकर्षक शीर्षक देने और इसका इस्तेमाल करने वाले डेस्क कर्मचारियों का काम भी छीनने में मदद कर सकता है। यह पाकिस्तानी अखबार से है।'

सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "कोई आश्चर्य नहीं कि लोग चैटजीपीटी का बहुत अधिक उपयोग कर रहे हैं।" दूसरे ने लिखा: "उन्हें तो कॉपी पेस्ट करना भी नहीं आता", तीसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा: ""मेरे आदमी के पास एक ही नौकरी थी, अब वह नई नौकरी ढूंढ़ रहा होगा।" चौथे ने लिखा: "अरे कल्पना कीजिए कि संपादक को अभी क्या प्रतिक्रिया मिल सकती है।" इंटरनेट पर इस पोस्ट को अब तक तीन लाख से ज्यादा बार देखा गया है। पांचवें ने लिखा: "रिपोर्टर मानक ChatGPT प्रतिक्रिया से अंतिम पैरा हटाना भूल गया" इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर लगातार देखा जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article