वायरल न्यूज़

ये कैसा शौक...8 पैक एब्स के लिए शख्स ने लिए एसिड इंजेक्शन, कर डाले 5 करोड़ रुपए खर्च

एंडी हाओ तिएनन नाम के एक चीनी (चीन का नागरिक) शख्स ने दावा किया है कि उसने कृत्रिम तरीके से 8 पैक एब्स बनाने के लिए चार मिलियन युआन ( भारतीय रुपयो में करीब 5 करोड़ रुपये) खर्च कर दिए। शख्स ने दावा कि वह चीन का ऐसा पहला व्यक्ति है, जिसने इस तरह के आर्टिफिशियल एब्स बनवाए हैं। पढ़ें पूरी खबर।

Image

चीन के नागरिक ने आर्टिफिशियल तरीके से बनाए 8 पैक एब्स (फोटो:एआई)

Chinese Man Artificial Abs: एक चीनी शख्स ने यह दावा करके सबको चौंका दिया है कि उसने कृत्रिम या आर्टिफिशियल तरीके से 8 पैक एब्स बनाने के लिए एसिड इंजेक्शन पर चार मिलियन युआन (560,000 अमेरिकी डॉलर) खर्च कर दिए। अगर इसको भारतीय रुपयों में बदलें तो यह 5 करोड़ रुपये होता है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक इस बात का दावा सोशल मीडिया पर एंडी हाओ तिएनन नाम के शख्स ने किया है। इस व्यक्ति ने दावा करते हुए कहा कि कृत्रिम रूप से बनाई गई पेट की मांसपेशियों ने उसे चीन में ऐसा पहला व्यक्ति बना दिया है।

बता दें कि उत्तर-पूर्वी चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत के रहने वाले हाओ के सोशल मीडिया पर एक लाख फॉलोअर्स हैं। वह मुख्य तौर से सौंदर्य और फैशन से जुड़े कंटेंट शेयर करते रहते हैं। इनकी प्रोफाइल में दावा किया गया है कि उनके शरीर के 20 फीसदी हिस्से में हायलूरोनिक एसिड है, जो एक प्राकृतिक पदार्थ है जो जोड़ों को चिकनाई देने और नमी बनाए रखने में मदद करता है।

जिम के जरिए नहीं मिल पा रहा था मनचाहा बॉडी शेप

उनका प्लान है कि 10,000 खुराकें लगे और उन्होंने अपने लक्ष्य का 40 फीसदी हिस्सा पूरा कर लिया है। कुछ महीने पहले ही हाओ ने अपने कंधों, कॉलरबोन, छाती और पेट में एसिड की 40 खुराकें लगवाने के लिए 40 लाख युआन खर्च करने पर चर्चा में आए थे। हाओ ने कहा कि उन्होंने कॉस्मेटिक सुधार इसलिए अपनाए क्योंकि जिम के जरिए उन्हें एक आदर्श मसल शरीर नहीं मिल पा रहा था। उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह से मानता हूं कि कायरों में मांसपेशियां नहीं बढ़तीं, लेकिन आपको समझना होगा कि मैंने इतने इंजेक्शन लगवाए हैं। अब मैं कायर नहीं रहा। उन्होंने फिर सवाल करते हुए पूछा कि क्या आप भी ऐसा करने की हिम्मत कर सकते हैं?

    हाओ अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं कि अगर तीन साल में मेरे एब्स गायब नहीं हुए तो मैं हाइलूरोनिक एसिड से बने सबसे लंबे समय तक टिकने वाले कृत्रिम एब्स के रिकॉर्ड के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में आवेदन करूंगा। मैं अपने एब्स पर अखरोट तोड़ते हुए एक लाइव-स्ट्रीम करूंगा ताकि सभी लोग उसको देख सकें।इस पूरी प्रक्रिया के लगभग पांच महीने बाद अक्टूबर के अंत में पोस्ट किए गए एक वीडियो में उन्होंने रिजल्टों पर लगातार अपनी संतुष्टि व्यक्त की है।

    डॉक्टर ने कही ये बात

    ली जियालुन जो मध्य चीन के हेबेई प्रांत के वुहान स्थित हुआझोंग विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के टोंगजी मेडिकल कॉलेज के यूनियन अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी विभाग में एक डॉक्टर हैं। ली के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 17 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स भी हैं और उन्होंने चिंता जताई है कि हाओ की हरकतें उनके हेल्थ के लिए खतरा पैदा कर सकती है।

    monu jha
    मोनू झाauthor

    मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article