Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन सड़क हादसों के चौंकाने वाले वीडियो (Shocking Video) वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आया एक वीडियो इतना भयावह और भावुक कर देने वाला है कि इसे देखकर किसी की भी आंखें नम हो जाएं। एक खराब, गड्ढेदार और पानी से लबालब भरी सड़क पर ओवरलोडिंग और लापरवाही के कारण ऐसा भयानक हादसा हुआ, जिसने एक हंसते-खेलते पल को खौफनाक मंजर में बदल दिया। इस नजारे को देखने के बाद हर कोई हैरान हैं।
वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर काफी पानी भरा हुआ है और चारों तरफ कीचड़ व बदहाली का माहौल है। इसी रास्ते से एक शख्स अपनी बेटी को बाइक पर पीछे बैठाकर धीरे-धीरे गुजर रहा होता है। ठीक उसी वक्त, पास से ही सामान और लकड़ियों के भारी-भरकम तख्तों से लदा एक ई-रिक्शा गुजरता है। सड़क पर गड्ढे और जलभराव होने के कारण ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ जाता है और वह अनियंत्रित होकर सीधे बाइक पर जा गिरता है। जैसे ही भारी-भरकम ई-रिक्शा और उस पर रखा भारी सामान पलटता है, बाइक पर बैठी छोटी बच्ची उसकी चपेट में आ जाती है और सामान सीधे उसके सिर व शरीर की तरफ गिरता है। हादसे के तुरंत बाद बच्ची दर्द और डर से कांपते हुए चिल्लाती है-ओह पापा, बचाओ... बचाओ पापा। देखें वीडियो...
दिल दहलाने वाला नजारा
हादसा होते ही बच्ची का पिता एक पल की भी देरी किए बिना, खुद चोटिल होने के बावजूद, अपनी पूरी ताकत से भारी ई-रिक्शे को उठाने में जुट जाता है ताकि अपनी बेटी को नीचे से निकाल सके। पिता की ममता और हिम्मत देखकर वहां मौजूद लोग भी सुध-बुध खोकर दौड़ पड़ते हैं। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को firefort_barh नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस हाहाकारी वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस पिता के जज्बे और हिम्मत को मेरा सलाम है, जिसने बिना अपनी परवाह किए बच्ची को बचाने में पूरी ताकत लगा दी। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
