वायरल न्यूज़

Optical illusion: किस घोड़े का है सिर, बार-बार देखने के बाद भी नहीं दे पाएंगे जवाब, सुपरमाइंड वाले ही बता पाएंगे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 24, 2023, 02:53 PM IST

Optical illusion Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने अच्छे-अच्छों के होश उड़ा दिए हैं। क्योंकि, जिस तरह का चैलेंज दिया गया है उसका सही-सही जवाब दे पाने सबके बस की बात नहीं है।

Image

किस घोड़े का ये सिर (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

Optical illusion Viral Photo: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों-लाखों तस्वीरें शेयर (Viral Photo) होती हैं। इनमें कुछ तस्वीरों को देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर लोग दंग रह जाते हैं। वहीं, कुछ तस्वीरों को देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। इसके अलावा कुछ तस्वीरें हैरान करने वाली होती है। जिन्हें देखकर तो कई बार दिग्गज और तेज-तर्रार लोग भी कन्फ्यूज हो जाते हैं। इन तस्वीरों को हम ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion Eye Test) की तस्वीरें कहते हैं। हालांकि, इनमें भी कुछ लोग इतने चालाक और दिमागदार होते हैं कि वो समय से पहले ही गुत्थी को सुलझा देते हैं। इसी कड़ी में ऑप्टिकल (Optical illusion Trending Photo) की एक और मजेदार तस्वीर सामने आई है, जिसे बार-बार देखने के बाद भी सच्चाई समझ में नहीं आ रही है।

सोशल मीडिया यूजर्स और आम पब्लिक ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरों (Optical illusion Trending Photo) को काफी पसंद करते हैं और हर हाल में उसे सॉल्व करने की कोशिश करते हैं। कुछ लोग तो पजल सॉल्व करने के लिए एड़ी जोटी का जोर लगा देते हैं। इसके बावजूद कामयाबी नहीं मिलती है। इस ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर ने भी बड़े-बड़ों की बोलती बंद कर दी है। क्योंकि, तस्वीर में ऐसा चैलेंज दिया गया है, जिसे देखकर आपका दिमाग भी चकरा जाएगा। हो सकता है घंटों मेहनत और दिमाग लगाने के बाद भी पजल को सॉल्व नहीं कर पाएंगे। तो आइए, जानते हैं इस तस्वीर के बारे में और किस तरह का यह चैलेंज है।

किस घोड़े का है सिर

पहली नजर में यह तस्वीर दिखने में सामान्य लगती है। दो घोड़े साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं। लेकिन, इस तस्वीर में लोगों को जो चैलेंज दिया गया है उसने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, इस तस्वीर में पूछा गया है कि जो सिर आपको दिख रहा है, वो किस घोड़े का है। जैसे ही लोगों के सामने यह चैलेंज आया, अच्छे-अच्छों का दिमाग चकरा गया। लोग इसे सॉल्व करने में जुट गए, लेकिन गुत्थी को नहीं सुलझा पा रहे हैं। अगर आपको लगता है कि आपके पास सुपरमाइंड है, तो फटाफट इस गुत्थी को सुलझा कर बताएं।

दिमाग के परखच्चे उड़ जाएंगे

इंस्टाग्राम पर इस चैलेंज को 'opticalillusionss' नाम के पेज पर शेयर किया गया है। काफी संख्या में लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं। अगर आपको लगता है कि आपने गुत्थी को सुलझा दिया है, तो कमेंट कर इसका जवाब बताएं। अगर अब तक आपको जवाब नहीं मिला है, तो हम आपकी मदद कर देते हैं। तस्वीर में जो सिर आपको दिख रहा है, वो दो नंबर घोड़े का है। अगर आप गौर से देखेंगे तो आपको समझ में आ जाएगा।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article