सुकेश चंद्रशेखर की जिंदगी पर जल्द ही नेटफ्लिक्स पर एक डॉक्यूमेंट्री मूवी रिलीज होगी, जिसका नाम लव स्कैम और धोखा द सुकेश चंद्रशेखर स्टोरी होगा। इस डॉक्यूमेंट्री मूवी के मेकर्स को सुकेश की तरफ से एक लीगल नोटिस भेजा गया है। बताया जा रहा है कि सुकेश चाहता है कि ये डॉक्यूमेंट्री मूवी रिलीज करने से पहले उसे दिखाई जाए क्योंकि ये उसकी जिंदगी पर आधारित है। सुकेश ने आशंका जताई है कि डॉक्यूमेंट्री मूवी में मेकर्स ने एक साइड की स्टोरी ही दिखाई है और उसका वर्जन पेश नहीं किया है और इससे उसकी गलत इमेज क्रिएट होगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: King: Siddharth Anand का ट्वीट देखकर कूद पड़े Shah Rukh Khan के फैंस, लिख दी ऐसी बात
पोस्टपोन होगी Sukesh Chandrashekhar पर बनी डॉक्यूमेंट्री मूवी
हिन्दुस्तान टाइम्स ने छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुकेश की लीगल टीम ने डॉक्यूमेंट्री के मेकर्स को रिलीज रोकने के लिए कहा है। सुकेश को लेकर मामला अभी कोर्ट में है और मेकर्स नहीं चाहते हैं कि किसी भी तरह की गलत जानकारी कोर्ट के फैसले से पहले पर्दे पर आए। अनंत मलिक द्वारा जारी किए गए इस नोटिस में नेटफ्लिक्स को 72 घंटों के अंदर जवाब देने को कहा गया है। नेटफ्लिक्स ने अब तक मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है। नोटिस में सुकेश की तरफ से मांग की गई है कि जब तक मामला उलझा हुआ है और कोई फैसला नहीं होता है तब तक इस डॉक्यूमेंट्री की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी जाए। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Yeh Prem Mol Liya Twitter Review: सूरज बड़जात्या के फैंस ने आयुष्मान-शरवरी की फैमिली ड्रामा को बताया "परफेक्ट"
क्या Netflix ने नहीं ली Sukesh Chandrashekhar से इजाजत
सुकेश चंद्रशेखर द्वारा भेजे गए नोटिस में ये बात भी कही गई है कि ये प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले उससे ना तो बात की गई और ना ही प्रोजेक्ट के दौरान उसकी बात रखने की कोशिश की गई है। नेटफ्लिक्स की तरफ से अभी तक कोई जवाब सामने नहीं आया है, ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि आने वाले समय में ये डॉक्यूमेंट्री कब रिलीज होगी?
