Optical illusion Viral Photo: सोशल मीडिया पर रोजाना ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion) की कई तस्वीरें शेयर होती रहती हैं। ज्यादातर तस्वीरों को देखकर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। क्योंकि, आसानी से सच्चाई नजर नहीं आती है। कई दफा तो बार-बार देखने के बाद भी सच्चाई समझ में नहीं आती है। हालांकि, कुछ लोग इतने जीनियस होते हैं कि वो पलक झपकते तय समय से पहले पजल को सॉल्व कर देते हैं। इसी कड़ी में ऑप्टिकल (Optical illusion Eye Test) की एक और मजेदार तस्वीर सामने आई है, जिसने अच्छे-अच्छों की बोलती बंद कर दी है। क्योंकि, तस्वीर में ऐसा चैलेंज दिया गया है, जिसे एक, दो, तीन नहीं बल्कि बार-बार देखने के बाद भी लोग उसे खोज नहीं पा रहे हैं।
ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion Trending Photo) की तस्वीरें कई तरह की होती हैं। कुछ नजरों को धोखा देने वाली होती हैं, तो कुछ को देखकर दिमाग चकरा जाता है। वहीं, कुछ तस्वीरों (Viral Photo) से आपकी पर्सनैलिटी कैसी है उसका भी पता चल जाता है। एक प्रतिशत से कम लोग ऐसे होते हैं, जो तीनों में नंबर वन रहते हैं। वहीं, कुछ नजरों की परीक्षा में अच्छे-अच्छों को पछार देते हैं। जबकि, कुछ दिमाग के मामले में दिग्गजों को मात देते हैं। लेकिन, इस तस्वीर को देखने के बाद ज्यादातर लोगों का दिमाग चकरा गया है। क्योंकि, इस तस्वीर में नजर और दिमाग दोनों का एक साथ इस्तेमाल करना है। जो सही ढंग से इन दोनों का इस्तेमाल कर पाएंगे, वहीं असली शहंशाह कहलाएंगे। तो आइए, इस पजल को सॉल्व करने की कोशिश करते हैं और देखते हैं कितने लोग कामयाब होते हैं।
दमदार है चैलेंज
सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस तस्वीर में किस तरह चैलेंज दिया गया है। दरअसल, इस तस्वीर में दो महिलाएं आराम से बैठकर चाय की चुस्की ले रही हैं। दिखने में तस्वीर बेहद खूबसूरत है। वहीं, एक महिला के पैर के पास एक चूहा आराम से बैठा हुआ है। जो सबको आसानी से दिखाई दे रहा है। लेकिन, कहा जा रहा है कि इस तस्वीर में केवल एक ही चूहा नहीं है, बल्कि दो चूहे हैं। एक चूहा कहां छिपा है उसे ढूंढकर बताना है। आलम ये है कि लोग बार-बार नजर दौड़ा रहे हैं, लेकिन किसी को दूसरा चूहा नहीं दिखाई दे रहा है। अगर आपकी आंखें शिकारी वाली है, तो दूसरे चूहे को ढूंढकर बताएं।

दूसरा चूहा मिल गया
ढूंढ लिया दूसरा चूहा
हो सकता है कुछ लोगों को दूसरा चूहा भी दिख गया हो। अगर आपको दूसरा चूहा दिख रहा है, तो कमेंट कर बताएं। अगर आपने हार मान ली और आपको लगता है कि दूसरे चूहे को नहीं ढूंढ पाएंगे, तो हम आपकी मदद कर देते हैं। दूसरे चूहे को देखने के लिए आपको बाईं तरफ बैठी महिला को गौर से देखना होगा। महिला के सिर के पीछे जब आप गौर से देखेंगे तो आपको दूसरा चूहा दिख जाएगा। अगर अब भी नहीं दिखा तो लाल घेरे में गौर से देख लें आपको जरूर छिपा चूहा दिख जाएगा।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
