वायरल न्यूज़

बीरबल जैसा दिमाग भी काम नहीं आया यहां, क्या आपमें है O में छिपा C खोजने का दम

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 1, 2025, 07:54 AM IST

Optical Illusion Challenge: दिमाग और आंखों को परखने वाली एक खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। वायरल तस्वीर में हर तरफ O लिखा हुआ नजर आता है। मग इसमें एक जगह C भी छिपा है, जिसे खोजना आज बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

Image

ब्रेन टेस्ट वाली इस तस्वीर को हल करना आज बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। (photo/Instagram)

Optical Illusion Challenge: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां दिमाग को परखने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरें भी खूब शेयर की जाती हैं। इन तस्वीरों में खास ऑब्जेक्ट या शब्द छिपे हुए हैं जिन्हें खोजने का चैलेंज दिया जाता है। कई बार ऐसे चैलेंज को हम आसानी से हल कर लेते हैं। मगर कुछ कभी-कभी दिमाग घूम जाता है मगर तय समय में जवाब नहीं मिल पाता है। आज हम एक ऐसी ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हैं जिसे हल करना आसान नहीं है।

O की भीड़ में खोजना है C

वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ अंग्रेजी का O लिखा हुआ नजर आता है। तस्वीर में लाइन से हर जगह सिर्फ यही अक्षर लिखा हुआ नजर आता है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि इसी तस्वीर में एक जगह C भी आराम से बैठा है। मगर मजाल है कोई उस छिपे हुए अक्षर को खोजकर दिखा सके। खुद बीरबल जैसा दिमाग भी उसे आसानी से नहीं ढूंढ़ पाएगा।

यहां देखें तस्वीर

Optical Illusion Test

Optical Illusion Test

दस सेकंड का है चैलेंज

अगर आप खुद को जीनियस समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान वीजिए। आपको इस चैलेंज को पूरा करने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। इतने समय जवाब तलाश कर लिया तो विजेता आप ही हैं। हालांकि जवाब नहीं नहीं खोज पाए हैं तो कोई बात नहीं है।

यहां देखें जवाब

brain Test Challenge

गोल घेरे में देखें जवाब।

देख लिया ना जवाब ऐसी जगह छिपा हुआ जिसे खोजने आज बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला था। दिमाग और आंख को परखने वाली फिर किसी तस्वीर के साथ हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article