Optical Illusion: सोशल मीडिया पर हर दिन ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Challenge) की तरह-तरह की तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इनमें से कुछ तस्वीरें इंसानों के दिमाग की बत्ती जलाती हैं तो कुछ तस्वीरें (Optical Illusion Picture) इंसान का फ्यूज ही उड़ा देती हैं। इसी क्रम में हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Test) की एक तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में दिया गया चैलेंज देखने में तो बहुत ही ज्यादा आसान है, लेकिन जब लोग इसे पूरा करने निकले तो उनके दिमाग का दही हो गया।
हिंदी के शब्दों का बेहद मजेदार चैलेंज
दरअसल, यह एक हिंदी शब्दों वाला ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज है। तस्वीर में आपको हिंदी में ढेर सारी पिंकी लिखी नजर आ रही होगी। बता दें कि इन्हीं पिंकी की भीड़ में कहीं न कहीं रिंकी भी लिखा हुआ है। हालांकि, उसे पढ़ना कई लोगों के बस की बात नहीं है। दरअसल, रिंकी और पिंकी दोनों लगभग एक ही जैसे शब्द हैं। इस वजह से ज्यादातर लोग रिंकी ढूंढ निकालने में कंफ्यूज हो रहे हैं।
सूरमा ही 4 सेकंड में पूरा कर पाएंगे चैलेंज
अगर आप भी अपने आपको सूरमा समझते हैं और मानते हैं कि आपकी नजरें तेज हैं तो जल्दी से जल्दी तस्वीर में छिपी रिंकी को ढूंढकर निकाल दीजिए। बता दें कि इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपको मात्र 4 सेकंड का ही समय मिलेगा। भले ही आपको यह समय कम लग रहा होगा लेकिन बता दें कि छोटे-छोटे बच्चे भी इस चैलेंज को पूरा करने में कामयाब हो गए हैं। अब चलिए जल्दी से आप भी इस चैलेंज को पूरा कर दिखाइए। अगर आपको पहली नजर में रिंकी नजर नहीं आ रही है तो आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद भी ले सकते हैं।

इस तस्वीर में नजर आएगी रिंकी
दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद से भी अगर आपको 4 सेकंड में रिंकी दिखाई नहीं दी है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। आपको इस तस्वीर में आसानी से गोल घेरे में रिंकी दिखाई दे गई होगी।
