Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी ऐसा कुछ जिसे समझना और उसे हल करना बेहद ज्याद मुश्किल हो। ऐसी तस्वीरों को सामान्य भाषा में दिमाग का धोखा भी कहते हैं। दिमाग को परखने वाली आज हम एक ऐसी ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं, जिसे तय समय के भीतर हल करने का चैलेंज दिया गया है। वायरल तस्वीर में हर तरफ गणित का 254 नंबर लिखा हुआ नजर आता है। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है।
कहां छिपा है 264
मगर जानते इसमें एक जगह गणित का 264 भी छिपा हुआ है। मगर मजाल है कोई उस खास नंबर को ढूंढकर दिखा सके। तस्वीर में वो खास नंबर ऐसी जगह छिपा है जिसे खोजने में दिमाग के घोड़े खोलने पड़ जाएंगे, मगर फिर भी आसानी से जवाब नहीं मिलेगा। अगर आप खुद को सिकंदर समझते हैं तो कोशिश जरूर कीजिए।
दस सेकंड के भीतर बताइए आखिर 254 की भीड़ में 264 कहां छिपा हुआ है। हालांकि किसी तरह सवाल का जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। आपको जवाब भी यहीं मिलने वाला है।
यहां देखें जवाब

गोल घेरे में देखिए जवाब।
देख लिया ना गणित का 264 ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था।
