वायरल न्यूज़

Optical Illusion: मुकद्दर का सिकंदर ही 70 ढूंढ पाएगा, क्या आपमें है खोजने का दम

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 8, 2024, 10:09 AM IST

Viral Puzzle Today: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली ये तस्वीर अपने आप में बहुत मजेदार है। तस्वीर में हर जगह 07 नंबर लिखा हुआ है, मगर इसमें एक जगह पर 70 नंबर भी लिखा हुआ है, जिसे खोजने का चैलेंज है।

Image

तस्वीर में छिपे 70 नंबर को खोजना आसान नहीं होने वाला है। (Photo/Social-Media)

Viral Puzzle Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में ऐसी तस्वीरें भी हैं जो हमारा दिमाग घुमा देती हैं। इन तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन या फिर दिमाग का धोखा भी कहा जाता है। जानते हैं कि ऐसी तस्वीरों में कुछ खास रहस्य छिपे होते हैं जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होता है। आज हम ठीक वैसी ही एक तस्वीर के साथ हाजिर हुए है, जिसे खोजने का चैलेंज दिया गया है। तस्वीर में हर तरफ गणित 07 नंबर लिखा हुआ नजर आता है।

07 में छिपा है 70 नंबर

मगर जानते हैं कि 07 की भीड़ में एक जगह पर 70 नंबर भी कहीं छिपा हुआ है। मगर मजाल है कि कोई उस नंबर को आसानी से खोजकर दिखा दे। अगर आप खुद को मुकद्दर का सिकंदर समझते हैं तो जरूर तस्वीर को हल कर लेंगे। हालांकि इससे पहले चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको इसे हल करने के लिए सिर्फ 7 सेकंड का समय मिलेगा। अगर आपने चैलेंज को पूरा कर लिया यकीनन आपकी नजरें बहुत तेज हैं।

हालांकि दिए गए समय के भीतर या फिर भी तक भी जवाब नहीं तलाश पाए हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। आपको जवाब भी यहीं मिलेगा। 07 की भीड़ में छिपे हुए 70 को देखने के लिए तस्वीर में गोल घेरे पर नजर दौड़ाइए। जवाब आपको तुरंत नजर आ जाएगा।

देखिए जवाब

Brain Test Puzzle

लाल घेरे में जवाब देख लीजिए।

देख लिया ना जवाब ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article