वायरल न्यूज़

Video: जानलेवा जुगाड़... बस के पीछे चमगादड़ की तरह लटके थे लोग, सड़क पर अनोखा नजारा देख हर कोई हैरान

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चलती बस के पीछे बंपर पर बैठकर कई युवक यात्रा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस जानलेवा जुगाड़ को देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि लोग इसे देसी जुगाड़ का सबसे खतरनाक और बेवकूफाना उदाहरण बता रहे हैं।

Image

इंसान हैं या चमगादड़...(तस्वीर साभार- @pabitra_mt15)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन अनोखे और अजीबोगरीब वीडियो देखने को मिलते हैं। कभी लोग अपनी प्रतिभा से दिल जीत लेते हैं, तो कभी ऐसे खतरनाक कारनामे करते हैं जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें कुछ युवक चलती बस के पीछे खतरनाक तरीके से लटके हुए दिखाई दे रहे हैं। आलम ये है कि सड़क पर इस अनोखे नजारे को देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में रात के समय सड़क पर दौड़ती एक नीले रंग की बस दिखाई दे रही है। बस के पिछले बंपर पर कई लड़के एक साथ बैठे हैं और पीछे लगी लोहे की जाली को पकड़े हुए हैं। बस सामान्य रफ्तार से सड़क पर आगे बढ़ रही है और आसपास अन्य गाड़ियां भी चल रही हैं। जरा सी भी चूक या अचानक ब्रेक लगने की स्थिति में एक बड़ा हादसा हो सकता था। भारत में लोग अक्सर काम आसान करने के लिए 'जुगाड़' का सहारा लेते हैं, लेकिन इस तरह का कदम किसी भी लिहाज से समझदारी नहीं कहा जा सकता। बस के बंपर पर बैठकर सफर करना ना सिर्फ ट्रैफिक नियमों का सीधा उल्लंघन है, बल्कि अपनी और दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डालने जैसा है। जिस तरह का नजारा था उसे देखकर आप भी जरूर चौंक जाएंगे। देखें वीडियो...

    जुगाड़ या खतरनाक खेल !

    वीडियो देखकर जरूर सोच में पड़ गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को pabitra_mt15 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोग अलग-अलग अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इसे खतरनाक बता रहे हैं, तो कुछ लोग तंज भी कस रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article