वायरल न्यूज़

VIDEO: बहन की विदाई पर भाई ने बोल दिया कुछ ऐसा, फिर चाहकर भी ना रो पाई दुल्हन

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 4, 2024, 02:21 PM IST

Dulhan Ka Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि विदाई का समय है और दुल्हन भावुक है। उसकी आंखों से आंसू टपक रहे हैं। मगर तभी भाई ने ऐसी बात बोल दी कि बेचारी चाहकर दोबारा नहीं रो पाई।

Image

अपनी विदाई पर ना रो पाई दुल्हन। (Photo/Instagram)

Dulhan Ka Funny Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया सबसे ज्यादा मजेदार मानी गई है। यहां ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं कि तुरंत हंसी छूट जाती है। मगर कई बार इतनी हंसी आती है कि पेट तक दुखने लगता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो किसी को भी हंसाने के लिए काफी है। वीडियो दुल्हन से जुड़ा है जिसका विवाह संपन्न हो चुका है और विदाई की तैयारी है। दुल्हन पालकी में बैठी और उसके भाईयों ने इसे कंधे पर उठाया हुआ है। इसमें देखेंगे कि दुल्हन विदाई के समय भावुक होती है और उसके आंसू तक निकल आते हैं।

रोने की जगह आने लगी हंसी

मगर इसी बीच भाई ने ऐसा कुछ बोल दिया कि बहन के आंसू टपकने तुरंत बंद हो गए। उसके रोने की आवाज भी बंद हो गई। इसके लिए उलट दुल्हन अपनी विदाई पर रोने की जगह हंसते हुए नजर आती है। दुल्हन विदाई पर फिर रोने की कोशिश करती है मगर बेचारी चाहकर भी रो नहीं पाती है। मजेदार वीडियो में देखेंगे कि विदाई पर जब दुल्हन रोती है तभी भाई कहता है रो ले बेटा। तुझे दस रुपये मिलेंगे। अब दूसरा भाई भी उसे दस रुपये देने के लिए कहता है। अब इतना सुनना था और बेचारी दुल्हन के आंसू टपकने बंद हो गए।

देखिए वीडियो

दुल्हन विदाई पर रोने की कोशिश करती है मगर बार-बार उसकी हंसी छूट जाती है। आखिर हारकर दुल्हन खुद को ना रोने पर गुस्सा होती है। वीडियो में दुल्हन कहती है कि उसे अब रोने भी नहीं दिया जा रहा है। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जो सबसे ज्यादा मजेदार लगता है। मालूम हो कि वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर sarif_video नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article