वायरल न्यूज़

Optical Illusion: भोजन की तलाश में आया तोता आमों के ढेर में हो गया गायब, बड़े-बड़े सूरमा भी ढूंढने में हुए फेल

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 03:05 PM IST

Optical Illusion: आप देख सकते हैं कि पके हुए आमों का ढेर तस्वीर में है। इन्हीं आमों के बाच गायब हुए तोते को लोगों को खोजकर निकालना है। इस तोते को ढूंढने में बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत खराब हो रही है। यह तस्वीर लोगों के दिमाग की अच्छी खासी कसरत करवा रही है।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (तस्वीर साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग को धोखा देने वाली तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में नजर आ रहे कई सारे पके आम
  • पके आमों के बीच गायब हो गया है तोता

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें बहुत कमाल की होती हैं। इन तस्वीरों में सब कुछ आंखों के सामने होते हुए भी लोगों की नजरें धोखा खा जाती हैं। इन तस्वीरों में जो पहेली छिपी होती है, उसे हल करने में लोगों के दिमाग का दही हो जाता है। इन तस्वीरों में छिपी पहेली को हल करने के लिए इंसान के दिमाग का बेहद शार्प होना बहुत ही जरूरी है। ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में बहुत सारे आम नजर आ रहे हैं। इन्हीं आमों के बीच एक बेहद खूबसूरत तोता गायब हो गया है।

तस्वीर देखकर बढ़ जाएगा आंखों का भ्रम

तस्वीर देखकर लोगों की आंखों का भ्रम बढ़ गया है। आप देख सकते हैं कि पके हुए आमों का ढेर तस्वीर में है। इन्हीं आमों के बाच गायब हुए तोते को लोगों को खोजकर निकालना है। इस तोते को ढूंढने में बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत खराब हो रही है। यह तस्वीर लोगों के दिमाग की अच्छी खासी कसरत करवा रही है। इस तस्वीर के सामने बाज सी नजर वाले और तेज दिमाग वाले लोगों को भी चक्कर आ रहा है। तस्वीर में सैकड़ों पके आमों के बीच तोते को ढूंढ निकालना है। जो अच्छे-अच्छों की नजरों को धोखा दे रहा है।

हालांकि, यह इतना भी मुश्किल नहीं है। अगर आप इस तस्वीर का बारीकी से निरीक्षण करेंगे तो आपको जरूर तोता नजर आ जाएगा। तस्वीर में आपको सिंधुरा आम की किस्म नजर आ रही होगी। यह आम तमिलनाडु में खूब पैदा होता है। इन्हीं आमों के रंग का तोता है, जो तस्वीर में छिपा बैठा है। तोते का रंग और आम का रंग इतना मिलता-जुलता है कि दोनों घुल-मिल गए हैं। अगर आपको अभी तक तोता नजर नहीं आया तो हम आपके लिए एक तस्वीर डाल रहे हैं। आप इस तस्वीर में बने लाल घेरे में तोते को देख सकते हैं-

ऑप्टिकल इल्यूजन

ऑप्टिकल इल्यूजन हल (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article