Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन यानि 'आंखों का धोखे' से जुड़ी कई तस्वीरें देखने को मिलती हैं। यह तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिसमें कोई न कोई पहेली छिपी होती है। कई लोग खुद को समझते हैं कि उनकी नजर बाज सी तेज होती है। इसके बाद भी वह इन पहेलियों को हल करने में असफल होते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में एक बाघ घात लगाकर बैठा हुआ है। वह सामने ही अपने शिकार को दबोचने के लिए बैठा हुआ है, लेकिन उसे ढूंढ पाने में लोगों की हालत खराब हो रही है।
कन्फ्यूज करने वाली तस्वीर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को देखकर लोगों का दिमाग घूम रहा है। तस्वीर में बाघ तो छिपा है, लेकिन वह लोगों को आसानी से नजर नहीं आ रहा है। इस बाघ को खोजने में लोगों को काफी मेहमत करनी पड़ रही है। आपको तस्वीर में सिर्फ हरे पेड़-पौधे ही दिखाई दे रहे होंगे। हालांकि, आप ध्यान से देखेंगे तो आपको पेड़-पौधों के बीच छिपा बाघ नजर आ जाएगा। अगर आप इस चैलेंज को स्वीकार करते हैं तो ढूंंढकर बताइए कि बाघ पर है।
आपको तस्वीर में बाघ खोजने के लिए मात्र 10 सेकंड का समय दिया जा रहा है। इन्हींं 10 सेकंड के भीतर आपको बाघ को खोजना है। तस्वीर को tauseef_traveller नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। बता दें कि यूजर ने 4 तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ यूजर ने कैप्शन में पूछा है, '1, 2, 3 या 4 में से आपको किस फ्रेम में बाघ दिखाई दे रहा है?' बता दें कि फोटोग्राफर को तस्वीरों की ये सीरीज कैमरे में कैद करने के लिए एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा था। अब आप बताइए कि आपको किस स्लाइड में बाघ नजर आया। अगर पहली स्लाइड में आपको बाघ दिख गया तो समझिए आपकी नजर वाकई में काफी तेज है।
