वायरल न्यूज़

Optical Illusion: इतने सारे 100 देख चौंधिया जाएंगी आपकी आंखें, सिर्फ जीनियस ही 4 सेकंड में ढूंढ पाएंगे 001

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 27, 2023, 11:23 AM IST

Optical Illusion: तस्वीर में 100 नंबर की भीड़ लगी हुई है। इसी भीड़ के बीच में कहीं न कहीं 001 नंबर भी छिपा बैठा है। अगर आप खुद को जीनियस समझते हैं तो आपको 4 सेकंड के भीतर 001 ढूंढ निकालना होगा।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • तस्वीर में लगी है 100 की भीड़
  • 100 की भीड़ में छिपा है 001
  • 4 सेकंड में ढूंढ निकालें 001

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन को यूं ही 'आंखों को धोखा' देने वाली चीज नहीं कहा जाता है। कई बार ऑप्टिकल इल्यूजन को हल करने में हमारी आंखें चौंधिया जाती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर नंबर पहेली से जुड़ी है, जो बहुत ही ज्यादा दिलचस्प है। इस तस्वीर में 100 नंबर की भीड़ लगी हुई है। इसी भीड़ के बीच में कहीं 001 नंबर भी छिपा बैठा है। आपको इसी 001 नंबर को ढूंढना है। इसके लिए आपके पास 4 सेकंड का समय है। अगर आप 4 सेकंड के समय में 001 ढूंढ निकालेंगे तो आप जीनियस की कटेगरी में शामिल हो जाएंगे।

98 परसेंट लोगों को याद आ गई नानी

बता दें कि ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें हमारी एकाग्रता का स्तर बढ़ाने में बहुत प्रभावी साबित होती हैं। इसके साथ ही ये तस्वीरें आपके अवलोकन कौशल का भी सुधार करती हैं। जो तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं उसे आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजकर उनका आईक्यू टेस्ट ले सकते हैं। अगर आपके दोस्त और रिश्तेदार भी इस तस्वी में से 4 सेकंड के भीतर 001 ढूंढ निकालेंगे तो वह भी जीनियस कहलाए जाएंगे। गौरतलब है कि तस्वीर में छिपे 001 को ढूंढने में 98 परसेंट लोगों को उनकी नानी याद आ गई।

बीत चुका है 4 सेकंड का समय

अब तक 4 सेकंड का समय बीत चुका है। यदि आपको अभी तक तस्वीर में 001 नहीं मिला है तो हम आपको एक हिंट देते हैं। आपको तस्वीर के नीचे और बीच में देखना होगा। इसके बाद आपको 100 की भीड़ में 001 दिख जाएगा। अगर इसके बाद भी आपको 001 नहीं मिल पा रहा है तो हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। इस तस्वीर में सवाल का जवाब छिपा है। आप आसानी से लाल घेरे में 001 देख सकते हैं।

optical illusion result

ऑप्टिकल इल्यूजन रिजल्ट

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article