वायरल न्यूज़

Optical Illusion: खोल दीजिए अपने दिमाग के घोड़े और 9 सेकंड में ढूंढ निकालिए LION की सही स्पेलिंग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 24, 2023, 06:02 PM IST

Optical Illusion: तस्वीर में आपको 'जंगल के राजा' शेर (LION) की सही अंग्रेजी स्पेलिंग ढूंढनी है। यह तस्वीर लोगों के दिमाग की परीक्षा ले रही है। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी यह तस्वीर भेज सकते हैं और उनके आंखों का परीक्षण कर सकते हैं।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की दिलचस्प तस्वीर
  • तस्वीर में ढूंढना है LION की सही स्पेलिंग
  • आपके पास है मात्र 9 सेकंड का समय

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी आंखों का धोखा, दृष्टिभ्रम या वहम। सरल शब्दों में कहें तो ऑप्टिकल इल्यूजन इंसान की आंख और मस्तिष्क की एक ऐसी भ्रामक स्थिति है, जिसमें सामने कुछ और होता है लेकिन आभास कुछ और होता है। सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की तरह-तरह की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। इसमें से कई तस्वीरें इंसान के दिमाग की परीक्षा लेती हैं तो कई तस्वीरें लोगों के आंखों का टेस्ट लेती हैं। इसी क्रम में एक तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर बहुत ही ज्यादा दिलचस्प है।

ढूंढनी है LION की सही स्पेलिंग

दरअसल, इस तस्वीर में आपको 'जंगल के राजा' शेर की सही अंग्रेजी स्पेलिंग ढूंढनी है। तस्वीर में आपको एक शेर भी बना नजर आ रहा होगा। इसके साथ ही तस्वीर में शेर की ढेर सारी स्पेलिंग भी लिखी हुई है। हालांकि सारी स्पेलिंग में एक गलती है। दरअसल, शेर की स्पेलिंग यानी LION में N उल्टा लिखा हुआ है। सिर्फ एक ही शब्द सही लिखा हुआ है। आपको वही शब्द ढूंढकर निकालना है।

9 सेकंड में पूरा करना है चैलेंज

इसके लिए आपके पास 9 सेकंड का समय है। इन 9 सेकंड के भीतर ही आपको LION की सही स्पेलिंग ढूंढकर बतानी है। अगर आप खुद को जीनियस समझते हैं और आपकी नजर बाज सी तेज है तो 9 सेकंड के भीतर LION की सही स्पेलिंग ढूंढकर बताइए। बता दें कि सिर्फ 2 परसेंट लोग ही दिए समय में ऐसा कर पाए हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें दिए समय में LION की सही स्पेलिंग नहीं मिल पाई।

नीचे तस्वीर में देखिए जवाब

कुछ लोग तो ऐसे हैं, जो तस्वीर को बार-बार देख रहे हैं, लेकिन उन्हें LION की सही स्पेलिंग मिल ही नहीं पा रही है। यहां तक कि कुछ लोग अपने आपको होशियार समझते थे, लेकिन उन्हें भी इस ऑप्टिकल इल्यूजन को सुलझाने में वक्त लग गया। अगर आपको अभी तक इस तस्वीर में लिखी LION की सही स्पेलिंग नहीं मिल पाई है तो आप परेशान मत होइए, हमने आपके लिए नीचे एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आप लाल घेरे में आसानी से LION की सही स्पेलिंग देख सकते हैं।

optical illusion

Optical Illusion

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article