वायरल न्यूज़

Brain Test: डॉग हाउस बनाने में किसकी जरुरत नहीं पड़ी, बता पाए तो कहलाएंगे असली जीनियस

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 30, 2025, 07:10 AM IST

Brain Teaser: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाले इस चैलेंज को हल करना अबकी बार बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। सिर्फ एक फीसदी लोग ही इस चैलेंज को तय समय में पूरा कर पाएंगे।

Image

दिमाग को परखने वाला ये चैलेंज बहुत मजेदार होने वाला है। (Photo/X.com)

Brain Teaser: सोशल मीडिया की दुनिया में ऐसी ढेरों तस्वीरें मौजूद हैं जो सीधे हमारे दिमाग को चैलेंज करती हैं। ऐसी तस्वीरों में कुछ ऐसे चिन्ह या ऑब्जेक्ट छिपे होते हैं जिन्हें ढूंढ़ निकालना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। मगर अभी हम ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी एक ऐसी तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। उम्मीद है कि तस्वीर को सिर्फ एक फीसदी जीनियस ही तय समय में हल कर पाएंगे।बरहाल वायरल तस्वीर में आपको चार लोग खड़े नजर आएंगे। सभी एक A, B, C और D जैसे नाम दिए गए हैं।

चारों के हाथ में है औजार

इनमें हर एक शख्स के हाथ में घर बनाने में इस्तेमाल होने वाले चीजें शामिल हैं। जैसे किसी शख्स के हाथ में पेंट की बाल्टी है तो दूसरे के हाथ में लकड़ी काटने की आरी है। इसी तरह तीसरे शख्स के हाथ में हथौड़ी है तो चौथे के हाथ में ईंट है। तस्वीर में इसके अलावा डॉग हाउस भी नजर आता है। इसमें डॉगी बहुत खुशी से अपने घर में बैठा हुआ नजर आता है।

चैलेंज के लिए मिलेंगे बीस सेकंड

मगर आपको इसी तस्वीर को ध्यान से देखकर बताना है कि आखिर चारों में से किस शख्स का डॉग हाउस बनाने में कोई योगदान नहीं है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपको बीस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में आपने सही जवाब दिया तो आपको असली जीनियस मान लिया जाएगा। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं तलाश कर पाए हैं तो परेशान होने की भी कोई बात नहीं है। आपको जवाब भी यहीं मिलने वाला है।

हार गए तो जवाब भी जान लें

दरअसल वो D है जिसका घर बनाने में कोई योगदान नहीं है। इसमें देख सकते हैं शख्स के हाथ में ईंट है जबकि डॉग हाउस बनाने में ईंट का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया गया है। पूरा डॉग हाउस सिर्फ लकड़ी का बना हुआ नजर आता है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article