वायरल न्यूज़

Optical Illusion: कार तो कई दिख रही हैं लेकिन चाबी कहां है, ढूंढने में दिमाग के उड़ जाएंगे परखच्चे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 28, 2023, 10:24 AM IST

Optical Illusion Photo: इस तस्वीर में लोगों को कई कारें दिख रही हैं। लेकिन, इन कारों के बीच एक चाबी छिपी है, जिसे महज 12 सेकंड में ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। आलम ये है कि चाबी ढूंढने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं।

Image

कारों के बीच चाबी को ढूंढें (तस्वीर साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • कारों के बीच छिपी है एक चाबी
  • 12 सेकंड में चाबी को ढूंढने का चैलेंज
  • बड़े-बड़े दिग्गजों के छूट गए पसीने

Optical Illusion Eye Test: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन की कई सारी तस्वीरें वायरल (Optical Illusion Viral Photo) होती रहती हैं। इन तस्वीरों (Viral Photo) में लोगों को अलग-अलग तरह के चैलेंज दिए जाते हैं। किसी तस्वीर में लोगों को ज्यादा दिमाग लगाना पड़ता है, तो कुछ तस्वीरों में आंखों पर ज्यादा जोर देना पड़ता है। हालांकि, कड़ी मेहनत के बावजूद ज्यादातर लोगों को सच्चाई नहीं दिखती रहती है। इसी कड़ी में ऑप्टकिल इल्यूजन (Optical Illusion) की एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें लोगों को ऐसा चैलेंज दिया गया है, जिसने दिमाग के परखच्चे उड़ा दिए हैं।

ये तो हम सब जानते हैं ऑप्टिकल इल्यूजन का मतलब ही होता है कि सच्चाई सामने होते हुए भी आसानी से दिखाई नहीं देती है। कई बार तो लोग घंटों लगा देते हैं फिर भी उन्हें सच नहीं दिखता है। इस तस्वीर में भी लोगों के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। दरअसल, तस्वीर में कई सारी कारें दिख रही हैं, लेकिन लोगों को एक चाबी ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। अब इन कारों के बीच चाबी का ढूंढना इतना आसान तो नहीं होगा। बड़ी बात ये है कि चाबी ढूंढने के लिए केवल 12 सेकंड का समय दिया गया है। आलम ये है कि चाबी को ढूंढने में बड़े-बड़े तीस मार खां फेल हो गए हैं। तो अगर आप खुद को जीनियस समझते हैं और लगता है कि 12 सेकंड में चाबी को ढूंढ सकते हैं तो जरूर ट्राई करें।

12 सेकंड में चाबी को ढूंढें

कुछ लोगों को हो सकता है चाबी दिख भी गई हो। जबकि, ज्यादातर लोग अब भी इधर-उधर नजर दौड़ा रहे होंगे। क्योंकि, चाबी को ढूंढना इतना आसान नहीं है। तो कुछ समय और ले लीजिए और एक बार फिर चाबी को ढूंढने की कोशिश कीजिए। हो सकता है इस बार कहीं कामयाबी मिल जाए। अगर अब भी चाबी नहीं मिली तो हम आपकी मदद कर देते हैं। दूसरी तस्वीर को गौर से देखिए लाल घेर में चाबी जरूर दिख रही होगी।

optical illusion

आखिरकार मिल गई चाबी

अब तो आपको चाबी दिख गई। सोच रहे होंगे चाबी तो नजर के सामने थी, फिर भी नहीं दिख रही थी। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों में यही तो होता है, नजर के सामने होते भी हुए भी चीजें नहीं दिखाई देती।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article