क्रिकेट

IND vs WI T20: टीम इंडिया के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, श्रेयस अय्यर ब्रिगेड से हो गई बड़ी गलती

इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 मैच में हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के चलते पांच मैच की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि, इस मैच के दौरान भारतीय टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

Image

भारत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट में कोई टीम शानदार प्रदर्शन करे और फिर भी उसके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो जाए, तो ऐसा कम ही होता है। लेकिन कुछ ऐसा ही हुआ टीम इंडिया के साथ। इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने उम्दा बल्लेबाजी की और 223 का स्कोर बनाया। हालांकि, इसके बावजूद भी श्रेयस अय्यर ब्रिगेड से एक बड़ी गलती हुई और एक अनचाहा रिकॉर्ड टीम के नाम दर्ज हो गया।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा ने 69 रन की पारी खेली। ईशान किशन (37) के साथ 40 गेंद पर 108 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रख दी। इसके बाद अन्य भारतीय बल्लेबाजों ने छोटी-छोटी पारियां खेल टीम को 200 के पार पहुंच दिया।

बनी तीसरी टीम

आखिर में प्रिंस यादव ने 20वें ओवर में तीन चौके लगाकर स्कोर 223 कर दिया और आखिरी गेंद पर मयंक यादव आउट हो गए। मयंक के आउट होते ही भारतीय टीम ने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। भारत टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हाईस्कोर बनाने के बाद ऑल-आउट होने वाली दुनिया की तीसरी टीम बन गई।

मेंस के T20I में सबसे ज्यादा स्कोर करने बाद ऑल-आउट होने का रिकॉर्ड-

237 - तुर्की बनाम बुल्गारिया, सोफिया, 2025

225 - न्यूजीलैंड बनाम भारत, तिरुवनंतपुरम, 2026

223 - भारत बनाम वेस्टइंडीज, इंदौर, 2026

219 - कनाडा बनाम बहामास, किंग सिटी (NE), 2025

207 - पाकिस्तान बनाम UAE, शारजाह, 2025

205 - आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान, ग्रेटर नोएडा, 2017

204 - न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, ऑकलैंड, 2025

तीन बल्लेबाज नहीं पार सके दहाई काआंकड़ा

इस अनचाहे रिकॉर्ड के चलते भारतीय टीम का नाम इस खास लिस्ट में शामिल हो गया। भारतीय पारी के दौरान संजू सैमसन (3), कप्तान श्रेयस अय्यर (1) और मयंक यादव (0) ही दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इसके अलावा अन्य सभी बल्लेबाजों ने 10 और 20 से ज्यादा रन बनाए।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article