वायरल न्यूज़

Viral Video: दादी ने ChatGpt से पूछा ऐसा सवाल, सुनकर आप भी कहेंगे- 'अम्मा ने तो AI का गर्दा उड़ा दिया'

Viral Video: सोशल मीडिया पर दादी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ChatGpt से ऐसा सवाल पूछा, जिसने माहौल ही बदल दिया। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं। साथ ही इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

Image

दादी ने गर्दा उड़ा दिया (तस्वीर साभार- @rockstardadi_ji)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हम सब रोजाना एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) देखते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर गर्व महसूस होता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो हाहाकारी होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिमाग भी एक पल के लिए जरूर घूम जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में एक दादी ने ChatGpt ऐसा सवाल पूछ दिया, जिसने AI की भी बोलती बंद कर दी। लोग इस मजेदार वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं आज कल AI का जमाना आ गया है। AI का इस्तेमाल करके लोग एक से एक अनोखे कारनामे कर रहे हैं। कुछ मामले तो ऐसे भी सामने आए हैं, जिनपर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो गया है। आज के समये में काफी लोग AI का इस्तेमाल करने लगे हैं। इसी कड़ी में एक दादी ने ChatGpt से ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसने सबको चौंका दिया। दादी ने पूछा आखिर तुम कहां रहते हो हमें बता दो, हम मिलने आएंगे। दादी ने ChatGpt से ऐसे-ऐसे सवाल पूछे, जिसने सोशल मीडिया का माहौल बदल दिया। आप भी पहले इस वीडियो को देखें...

दादी का स्वैग

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि दादी ने तो AI का गर्दा उड़ा दिया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'rockstardadi_ji' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, लाखों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां दादी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो कुछ लोग इस वीडियो पर मजे भी ले रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि दादी ने तो अलग ही लेवल का माहौल बना दिया। आपको दादी का अंदाज कैसा लगा जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article