क्रिकेट

रवींद्र जडेजा ने वैभव सूर्यवंशी को दिया फनी अवतार, फैंस कन्फ्यूज ये 'दैत्य' या 'यमराज'

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में तूफानी बल्लेबाजी करने के बाद अब वैभव सूर्यवंशी की हर कोई तारीफ कर रहा है। हालांकि, टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने वैभव को गेंदबाजों के लिए यमराज बताया है। जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वडंर ब्वॉय वैभव की एक बहुत ही मजेदार फोटो शेयर की है, जिसमें वैभव सिंग वाला मुकुट पहने हुए दिख रहे हैं। इसके चलते फैंस कन्फ्यूज हो गए कि ये 'दैत्य है या फिर यमराज।'

Image

जडेजा ने वैभव सूर्यवंशी को दिया फनी लुक।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दोहा में मंगलवार को वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी डबल सेंचुरी जड़कर दुनिया को हैरान कर दिया है। ऐसे में इस 15 साल के खिलाड़ी की चर्चा तेज हो गई है। हर कोई हैरान है कि कैसे 15 साल के खिलाड़ी ने महज 52 गेंद पर डबल सेंचुरी पूरी कर दी। हर कोई इसे अजूबा मान कर चल रहा है। ऐसे में रवींद्र जडेजा ने वैभव सूर्यवंशी को गेंदबाजों का यमराज बता दिया। हालांकि, वायरल फोटो देख फैंस कन्फ्यूज हो गए कि ये दैत्य बनाया है या फिर यमराज जैसा लुक दिया है?

वैभव ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में यूएई के खिलाफ सिर्फ 52 गेंद में दोहरा शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर हर कोई तारीफ कर रहा है, लेकिन भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने जिस तरह से वैभव को सराहा वह वायरल हो गया है।

दैत्य या यमराज? फैंस के मन में सवाल

दरअसल, जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वैभव सूर्यवंशी की एक मजेदार तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वैभव के सिर पर सिंग वाला मुकुट है और गले में मोटी-मोटी माला है। वैभव की फनी फोटो देख फैंस हैरान रह गए कि ये दैत्य का लुक है या फिर यमराज का। खैर जो भी हो फैंस को जडेजा का अंदाज बेहद पसंद आया। फोटो शेयर करते हुए जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स और वैभव को टैग करते हुए हंसने वाला इमोजी भी शेयर किया। फैंस भी जडेजा की इस अनोखी तारीफ को देख हंसी नहीं रोक पाए।

जडेजा ने वैभव को दिया फनी लुक। फोटो- साभार जडेजा इंस्टास्टोरी

जडेजा ने वैभव को दिया फनी लुक। फोटो- साभार जडेजा इंस्टास्टोरी

राजस्थान के लिए खेलते हैं दोनों

गौरतलब हो कि वैभव सूर्यवंशी और रविंद्र जडेजा आईपीएल में एक ही टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। जडेजा साल 2026 के सीजन में दूसरी बार राजस्थान के साथ जुड़े हैं। राजस्थान ने उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड किया था। साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स से ही जडेजा ने अपना आईपीएल डेब्यू किया था। वहीं, वैभव को राजस्थान ने साल 2024 में खरीदा। तब वह टीम के प्रमुख खिलाड़ी बन गए हैं। राजस्थान में आते ही जडेजा की वैभव के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग बन गई। यही कारण है कि उन्होंने 15 साल के वडंर ब्वॉय का फनी तस्वीर शेयर की है।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 8 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article