वायरल न्यूज़

ताऊ ने अनोखे डांस से काट दिए 'धर्राटे', ऐसा हाहाकारी अंदाज पहले नहीं देखा होगा, वीडियो वायरल

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 1, 2023, 09:46 AM IST

Dance Viral Video: एक ताऊ ने अनोखे डांस से गर्दा उड़ा दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस झन्नाटेदार डांस को देखकर यजूर्स हैरान भी हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

Image

ताऊ का हाहाकारी डांस, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ताऊ का हाहाकारी डांस
  • डांस देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Tau Ka Dance Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ नजारे तो ऐसे हो जाते हैं, जिससे सोशल मीडिया पर हाहाकार मच जाता है। एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक ताऊ ने डांस से गर्दा उड़ा दिया है। आलम ये है कि इस डांस वीडियो (Trending Video) को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं।

बच्चे हो, जवान हो या फिर बुजुर्ग...आज कल हर कोई कुछ ना कुछ तूफानी करना चाहता है। कुछ लोग तो लाइक्स, व्यूज के लिए एक से एक अजीबोगरीब हरकत करते रहते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में भी एक ताऊ ने ऐसा माहौल बनाया, जिसे देखकर लोग भौचक्के रह गए। वीडियो (Dance Viral Video) में आप देख सकते हैं डीजे की धुन पर लोग जमकर ठुमके लगा रहे हैं। हर कोई अनोखे अंदाज में डांस कर रहा है। तभी एक ताऊ डांस करते-करते पंडाल तक पहुंच गए। उन्हें देखकर एक युवक भी ऊपर पहुंच गया। फिर तो ऐसा धमाल मचा जिसने धर्राटे काट दिए। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। आप भी देखें वीडियो...

ताऊ ने तो माहौल बना दिया...

यकीनन ऐसा नजारा आपने पहले नहीं देखा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'kct_aale' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 71 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ताऊ ने तो गदर काट दिया। कुछ का कहना है कि ऐसा डांस पहले नहीं देखा। तो ताऊ का अंदाज आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article