देश

परिसीमन विधेयक का समर्थन करेगी NCP(SP), शरद पवार से मुलाकात के बाद जितेंद्र आव्हाड का दावा

Delimitation Bill: संसद के विशेष सत्र में केंद सरकार परिसीमन बिल लाने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि शरद पवार की एनसीपी (एसपी) परिसीमन बिल पर मोदी सरकार का समर्थन करने जा रही है।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनसीपी(एसपी) प्रमुख शरद पवार (फाइल फोटो साभार: ANI)

Delimitation Bill: संसद के विशेष सत्र में केंद सरकार परिसीमन बिल लाने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि शरद पवार की एनसीपी (एसपी) परिसीमन बिल पर मोदी सरकार का समर्थन करने जा रही है। एनसीपी (एसपी) विधायक जितेंद्र आव्हाड ने शरद पवार से मुलाकात के बाद परिसीमन बिल को लेकर यह जानकारी दी।

'पवार साहब ने परिसीमन का समर्थन करने को कहा'

मुंब्रा-कलवा सीट से विधायक जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि पार्टी का रुख स्पष्ट है। पवार साहब ने परिसीमन को समर्थन देने के लिए कहा है। उनका निर्णय हमारे लिए सबकुछ है। उन्होंने कहा, "हम उस समय पार्टी के स्टैंड पर चर्चा नहीं कर रहे थे; हम एक बड़ी चर्चा कर रहे थे। परिसीमन एक संवैधानिक प्रक्रिया है और इसे किया जाना ही है, चाहे कल हो या परसों। चर्चा बिल्कुल साफ है। परिसीमन का समर्थन करने का फैसला किया गया है।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article