मुंबई इंडियंस ने 20वें सीजन से पहले फैंस को चौंकाते हुए सबसे सफल कप्तान रहे रोहित शर्मा को एक बारल फिर टीम की कमान सौंप दी है। आखिरी बार 2020 में चैंपियन बनी मुंबई ने पिछले 6 साल में सभी पैंतरे आजमाए, लेकिन कोई भी ट्रॉफी नहीं दिला पाया। कप्तान बदलने का फैसला हो या फिर टीम में नए मैच विनर को लाने का हर बार टीम नाकाम रही, लेकिन अब उन्होंने जीत का फॉर्मूला ढूंढ निकाला है और इस लीग के सबसे सफल कप्तान पर भरोसा जताया है।
17.45 का समय, शुभ मुहूर्त या कुछ और
रिपोर्ट की मानें तो रोहित को कप्तान बनाए जाने का फैसला सोमवार को ही कर लिया गया था, लेकिन इसका ऐलान 27 नवंबर, शाम 5.45 बजे किया गया। फैंस का सवाल होगा कि क्या इस समय के पीछे टीम मैनेजमेंट की कोई सोच थी तो इसका जवाब है हां। दरअसल 45 रोहित शर्मा की जर्सी का नंबर है, 17 बजे यानी रोहित का मुंबई के साथ यह 17वां सीजन होने वाला है। उनकी कप्तानी में रोहित ने 5 बार ट्रॉफी उठाई है। रोहित ने शुरुआती सीजन डेक्कन चार्जर्स के लिए खेला था।
2013 में की थी शुरुआत
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पहली बार साल 2013 में ट्रॉफी उठाई। उसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। हिटमैन की कप्तानी में मुंबई ने 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी उठाई। मुंबई के अलावा केवल चेन्नई सुपर किंग्स ने ही 5 बार आईपीएल जीता है।
सबसे सफल फ्रेंचाइजी है मुंबई
टी20 की बात करें तो मुंबई फ्रेंचाइजी सबसे सफल रही है। इसने कुल 13 चैंपियनशिप टाइटल जीते हैं। मुंबई ने पांच IPL, दो चैंपियंस लीग T20, दो विमेंस प्रीमियर लीग, दो मेजर लीग क्रिकेट (MI न्यूयॉर्क) और ILT20 (MI एमिरेट्स) और SA20 (MI केप टाउन) में एक-एक टाइटल्स और MI लंदन (मेंस और विमेंस) के साथ टाइटल्स, द हंड्रेड (इंग्लैंड) जीते हैं।
रोहित की कप्तानी से क्या बदलेगा
रोहित को 'प्लेयर्स कैप्टन' कहा जाता है। ऐसे में उसके आने से टीम एक यूनिक बनकर खेलेगी। हमने देखा था कि हार्दिक पांड्या को कप्तान के तौर पर टीम ने भले स्वीकार कर लिया हो, लेकिन मुंबई की टीम का जो एक बड़ा फैन बेस है वो कभी इस बात को पचा नहीं पाई। यही कारण है कि शुरुआत में जब भी मुंबई अपने घर वानखेड़े में उतरी तो हार्दिक को हूटिंग का सामना करना पड़ा।
