सड़क हादसों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलते हैं। कई वीडियो तो इतने खौफनाक होते हैं कि उन्हें देख लोगों का गला सूख जाता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जहां एक SUV कार को हादसे का शिकार होते देखा जा सकता है।
तेज रफ्तार SUV कार हवा में उड़ते दिखी
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक व्यस्त सड़क पर तेज रफ्तार SUV कार उड़ते हुए सामने खड़ी लोहे की जाली से टकरा गई। वीडियो में सड़क पर लोगों की आवाजाही साफ नजर आ रही है। साथ ही वाहनों का आना-जाना भी दिख रहा है। अचानक एक तिराहे के पास सामने वाली लेन से तेज रफ्तार एक SUV कार उड़ती हुई आई और सड़क पर खड़ी लोहे की जाली से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोहे की जाली टूटकर बिखर गई।
वीडियो सीसीटीवी में हुआ रिकॉर्ड
इस हादसे का पूरा वीडियो तिराहे पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो न्यूयॉर्क का बताया जा रहा है। घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि इस हादसे के बाद SUV कार चालक को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। साथ ही पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी भी राहगीर को कोई चोट नहीं आई है। सभी लोग सुरक्षित बच गए।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ppv_tahoe नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ऊपर वाले का शुक्र है कि कोई इस तेज रफ्तार कार की चपेट में नहीं आया।" दूसरे ने लिखा, "ऐसे हादसों में अक्सर ड्राइवर नशे में धुत्त होते हैं।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
