टीवी मसाला

Bigg Boss 20: निरहुआ की शादी पर आम्रपाली दुबे ने तोड़ी चुप्पी, माही विज से बोलीं- उनकी गर्लफ्रेंड्स तो...

Bigg Boss 20 Amrapali Dubey Open Up About Nirahua: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' में आम्रपाली दुबे ने माही विज संग बातचीत के दौरान निरहुआ की शादी पर चुप्पी तोड़ी।

Image

Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे और निरहुआ की बॉन्डिंग पर किया सवाल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Amrapali Dubey Open Up About Nirahua: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख ले रही है। 'बिग बॉस 20' में कई बार कंटेस्टेंट्स अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बात करते नजर आते हैं। "बिग बॉस 20' में ही बीते दिन आम्रपाली दुबे ने माही विज संग बातचीत के दौरान अपनी निजी जिंदगी पर चुप्पी तोड़ी। इतना ही नहीं, उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ के शादीशुदा जीवन पर भी बातचीत की। आम्रपाली दुबे ने माही विज से बताया कि निरहुआ की शादी अरेंज मैरिज थी और उनकी पत्नी हाउस वाइफ हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: नॉमिनेशन टास्क में स्काउट OP को मारने उछले काजी तोकीर? की तोड़फोड़; Kanika Mann ने खोया आपा

'बिग बॉस 20' में माही विज (Mahhi Vij) ने आम्रपाली दुबे से उनके बॉयफ्रेंड के बारे में सवाल किया। इसपर आम्रपाली दुबे ने कहा कि वह सिंगल हैं। लेकिन माही आगे चुटकी लेते हुए कहती हैं कि अरे यहां से पतली होकर जाओगी तो बन ही जाएगा। वहीं आम्रपाली दुबे जवाब देती हैं, "मोटापे के कारण बॉयफ्रेंड नहीं है, ऐसा नहीं है। कई लोगों को मोटापा पसंद होता है। मैंने बॉयफ्रेंड बनाया ही नहीं।" माही विज ने आम्रपाली से आगे सवाल किया कि क्या भोजपुरी इंडस्ट्री में कोई सिंगल है? इसपर आम्रपाली ने कहा कि हैं तो सही, लेकिन मेरी उनसे (पवन सिंह) बनती नहीं है। आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह का नाम लिया था और बताया कि वह अपनी तलाक से गुजर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: आम्रपाली दुबे से भिड़े Nakul Dull, काजी तौकीर ने एक झटके में तोड़ा गुरूर

आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की शादी पर तोड़ी चुप्पी

माही विज ने आम्रपाली दुबे से आगे बताया कि वह उस इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव और निरहुआ को जानती हैं। माही विज ने आगे ये भी कहा कि उन्होंने आम्रपाली दुबे को निरहुआ और उनके बच्चों के साथ बांद्रा में देखा था। इसपर आम्रपाली ने बताया कि हां उनका बड़ा बेटा 23 साल का है। आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की शादी पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "इंडस्ट्री में आने से पहले ही उनकी शादी हो गई थी। उनकी पत्नी हाउसवाइफ हैं। ये अरेंज मैरिज है।" माही विज ने आगे ये भी पूछा कि क्या निरहुआ ने एक ही बार शादी की या उनकी कोई गर्लफ्रेंड रही है? वहीं आम्रपाली ने जवाब दिया, "उनकी गर्लफ्रेंड तो रही ही होगी।"

बता दें कि आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने "बिग बॉस 20' में ही बताया था कि निरहुआ ने कई बार उनसे कहा है कि वह शादी कर लें और अपने लिये कोई हमसफर ढूंढ लें। यहां तक कि एक पॉडकास्ट में भी आम्रपाली दुबे ने कहा था कि निरहुआ जी अपने परिवार के साथ खुश हैं और आप लोग हमारी शादी पर बात ना करें।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article