देश

अमृतसर में ISI समर्थित हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, हैंड ग्रेनेड के साथ 3 गिरफ्तार

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पाकिस्तान की आईएसआई समर्थित अवैध हथियारों और विस्फोटकों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक पिस्तौल और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया है। साथ ही, मई 2026 में आर्मी कैंटोनमेंट खासा के पास हुए आईईडी धमाके के मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

Image

खासा आर्मी कैंटोनमेंट धमाके की गुत्थी सुलझी।

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पाकिस्तान की आईएसआई समर्थित अवैध हथियारों और विस्फोटकों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक पिस्तौल और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है।

मई 2026 में हुए आईईडी धमाके की गुत्थी सुलझी

पुलिस ने आर्मी कैंटोनमेंट खासा के पास मई 2026 में हुए आईईडी धमाके के मामले को भी सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस मॉड्यूल के तार विदेशों में बैठे तस्करों और आईएसआई ऑपरेटिव्स से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क का पता लगाने के साथ ही इसके आगे और पीछे के कनेक्शन की जांच कर रही है।

आर्म्स एक्ट, एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट और यूएपीए के तहत केस

इस मामले में अमृतसर के घरिंडा पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, आर्मी कैंटोनमेंट खासा के पास हुए धमाके के मामले में एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट और यूएपीए की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article