वायरल न्यूज़

जैसा दिखाते हैं, वैसा बिल्कुल नहीं है लंदन! सिविक सेंस भी दिखा गायब, ट्रैवल व्लॉगर ने शेयर किया यह Video

एक ट्रैवल इंफ्लुएंसर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें लंदन की साफ-सुथरी छवि दागदार नजर आ रही है। वीडियो में इंफ्लुएंसर ने बताया है कि लंदन जैसा हमें दिखाया जाता है असल में उसकी हकीकत वैसी नहीं है।

Image

लंदन की ट्रेनों का दिखा हाल-बेहाल (Instagram/@sarknandita)

लंदन को दुनिया के सबसे अच्छे शहरों में गिना जाता है। वीडियो और तस्वीरों में हम अक्सर लंदन को साफ-सुथरा और चमचमाता हुआ देखते हैं। वहां के लोगों को भी दुनिया के बाकी लोगों से काफी आगे और अच्छी सोच का दिखाया जाता है। मगर इन सबके इतर हाल में ही इंस्टाग्राम पर एक ट्रैवल इंफ्लुएंसर ने एक वीडियो शेयर किया है। जहां उसने लंदन के उस रंग-रूप को दिखाया है, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।

लंदन की ये तस्वीरें लोगों की सोच से बिल्कुल अलग

ट्रैवल इंफ्लुएंसर का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रैवल व्लॉगर लंदन शहर के कुछ सार्वजनिक जगहों और मेट्रो की तस्वीरें दिखाई हैं। जिसमें वहां की व्यवस्था लोगों की सोच के बिल्कुल उलट नजर आ रही है। वीडियो में इन तस्वीरों को देखकर लोग हैरान रह गए।

लंदन की सुंदर सी छवि, असल में दागदार!

वीडियो की शुरुआत में व्लॉगर बताती है कि वह इस वीडियो के जरिए लोगों को लंदन की असली तस्वीरें दिखाना चाहती हैं। उनका कहना है कि कई लोग इस शहर को बहुत साफ और व्यवस्थित मानते हैं, लेकिन हर जगह की हकीकत हमेशा वैसी नहीं होती, जैसा लोग दिखाते और मानते हैं। वीडियो में इंफ्लुएंसर शहर के अलग-अलग इलाकों के गंदे नजारों को दिखाती हैं। जहां कुछ जगहों पर कूड़ा और गंदगी का अंबार नजर आ रहा है। यह वीडियो लंदन की साफ-सफाई और उसकी सुंदर सी छवि पर सवाल उठाती हैं।

लंदन अंडरग्राउंड का हाल दिखा बेहाल

आगे वीडियो में लंदन अंडरग्राउंड भी दिखाया गया है। जिसमें कुछ यात्री अपनी नाक और मुंह ढंकते दिखाई देते हैं। यह देख वहां पर फैले गंदगी का अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हैं। व्लॉगर का कहना है कि ट्रेन के डिब्बे में फैले बदबू की वजह से लोग अपने नाक और मुंह ढंककर चल रहे हैं। एक दफा तो वीडियो में ट्रेन के अंदर इंसानी मलमूत्र की गंदगी देखने को मिलती है। वहीं रेलवे प्लेटफॉर्म पर एक व्यक्ति को खड़े होकर टॉयलेट करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, रेलवे स्टेशन पर चोरी, छिनैती और ट्रेनों की खिड़कियों को तोड़ते दिख रहे हैं। यह सबकुछ देखने से पता चलता है कि लंदन में रहने वाले लोगों में सिविक सेंस की भी कमी है।

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ट्रैवल इन्फ्लुएंसर मेहरमा (Mehrama) ने अपने अकाउंट storyteller_meharma से शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। जहां कुछ लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि बड़े शहरों में भीड़ और सफाई से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा होना आम बात है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि एक वीडियो के आधार पर पूरे शहर की छवि तय करना सही नहीं है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article