वायरल न्यूज़

Viral Video: अनोखे अंदाज में न्यू बोर्न बेबी का स्वागत, शरीर पर कर दी 'पैसों की बारिश', लोग बोले- 'ये क्या है भाई'

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 27, 2023, 05:46 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसकी बॉडी को पैसों से ढका जा रहा है। इस नजारे को देखकर लोग दंग रह गए। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर मजे भी ले रहे हैं।

Image

बच्चे का अनोखे अंदाज में स्वागत

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नवजात का अनोखे अंदाज में स्वागत
  • बच्चे को पैसों से ढक दिया
  • वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए

New Baby Born Viral Video: दुनिया में जब किसी के घर बच्चे का जन्म होता है, तो लोग खुशी से झूम उठते हैं। इस खुशी को बांटने और दिखाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। कुछ लोग तो काफी अनोखे अंदाज में नवजात (New Born Baby Video) का स्वागत करते हैं, जिसकी काफी चर्चाएं भी होती हैं। इसी कड़ी में हॉस्पिटल में एक बच्चे का ऐसा स्वागत हुआ, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि इस मामले का वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ और यूजर्स अपने-अपने अंदाज में इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यह वायरल वीडियो कहां का है इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई है। लेकिन, सोशल मीडिया पर यह धमाल मचा रहा है। क्योंकि, न्यू बोर्न बेबी के स्वागत में 'पैसों की बारिश' हो रही है। अब आप सोच रहे हैं कि 'पैसों की बारिश'। दरअसल, वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं बच्चा अभी बच्चा हॉस्पिटल में ही है। बच्चे को देखकर ऐसा लग रहा है कुछ ही समय पहले इसका जन्म हुआ हो। पालने में बच्चा आराम से सो रहा है और एक शख्स उसकी बॉडी पर 'नोटों की बारिश' कर रहा है। शख्स एक-एक नोट लेकर उसकी बॉडी को ढक रहा है। इस पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया।

अनोखा है नजारा

वीडियो देखकर आप भी हैरत में पड़ गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये क्या है भाई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर वीडियो को '@uncensoredpromo' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 9.7 मिलियन लोग देख चुके हैं। जबकि, 26 हजार से ज्यादा लोग इसे पसंद कर चुके हैं। कुछ लोगों का कहना है कि लगता है किसी बड़े रईस के घर यह बच्चा पैदा हुआ है। कुछ का कहना है कि लगता है बच्चे का बाप काफी जोश में है। कुछ का कहना है कि बच्चे का क्या नसीब है, जन्म लेते ही मालामाल हो गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article